बॉलीवुड

अनुष्का के ​अफेयर्स की लिस्ट है काफी लंबी, दीपिका पादुकोण के दोनों ब्वॉयफ्रेंड को कर चुकी हैं डेट, जानें कौन है वो…

Virat Kohli से पहले Anushka Sharma का नाम कई स्टार्स के साथ चर्चा में रहा।

2 min read
May 01, 2019
Anushka Sharma

बॉलीवुड में स्टार्स के अफेयर्स होना और फिर ब्रेकअप हो जाना आम बात है। कुछ ऐसे ही कई अफेयर्स के चलते चर्चा में रही थीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस Anushka Sharma। उनका नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है। आज अनुष्का का जन्मदिन है। आइए जानते हैं की वह किन स्टार्स को डेट कर चुकी हैं...

जोएब युसूफ -
अनुष्‍का फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग करती थीं। वहीं उनका नाम मशहूर रैम्प मॉडल जोएब युसूफ से जुड़ चुका है। जब वह मॉडलिंग की दुनिया में अपना कॅरियर बना रही थीं उसी दौरान उन्होंने जोएब को डेट किया था। 2 साल डेट करने के बाद दोनों का रिश्ता खत्‍म हो गया था।

रणवीर सिंह -
अनुष्‍का शर्मा का नाम बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ भी काफी चर्चा में रहा। दोनों के बीच अफेयर की खबरें फिल्म 'बैंड बाजा और बारात' के बाद से शुरू हुआ था।

शाहिद कपूर -
वहीं अनुष्का का नाम करीना कपूर के कथित ब्वॉयफ्रेंड रहे शाहिद कपूर के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों फिल्‍म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' की सक्सेस पार्टी में एक दूसरे के काफी करीब देखे गए थे और इसी के साथ दोनों को कई और जगहों पर भी साथ देखा गया लेकिन मामला फिट नहीं हो पाया।

अर्जुन कपूर -
रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्‍का शर्मा और एक्टर अर्जुन कपूर के बीच अफेयर की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। दोनों को जुहू के एक कॉफी शॉप और कई जगहों पर साथ देखा गया था। लेकिन दोनों ने इस बारे में कभी खुलकर बात नहीं की।

रणबीर कपूर -
रणवीर सिंह ही नहीं अनुष्का का नाम रणबीर कपूर के साथ जोड़ा जा चुका है। लेकिन दोनों का अफेयर ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों ने मुलाकातें भी कम कर दी।

Published on:
01 May 2019 01:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर