31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“तेरे नाम” फेम भूमिका चावला का जन्मदिन आज

बॉलीवुड की शोख और मासूम अभिनेत्री भूमिका चावला का जन्म 21 अगस्त 1978 को दिल्ली में एक प...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sudha Verma

•

Updated: 21 Aug 2015, 8:42 AM IST

bhumika chawala

bhumika chawala

बॉलीवुड की शोख और मासूम अभिनेत्री भूमिका चावला का जन्म 21 अगस्त 1978 को दिल्ली
में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। चावला ने अपनी शिक्षा दिल्ली से ही पूरी की और
1997 में वे मुम्बई चली गईं।

मुम्बई में भूमिका ने अपने अभिनय की शुरूआत एड
फिल्मों और म्यूजिक विडियों एलबम से की। जी टीवी सीरीज हिप हिप हुर्रे में वह पहली
बार टीवी पर देखी र्गईं।

चावला ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत तेलगु
फिल्म इंडस्ट्री से की, सन् 2000 में प्रदर्शित "युवाकुडू" बतौर अभिनेत्री भूमिका
की पहली फिल्म थी। 2001 में उनकी दूसरी फिल्म "खुशी" रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस
पर सफलता के झंडे गाड़ दिए और इस फिल्म के लिए चावला को बेस्ट एक्ट्रेस फिल्म फेयर
अवार्ड (तेलगू) से सम्मानित किया गया। भूमिका ने कई तेलगू फिल्मों में काम किया,
ओकाडू, सिम्हादरी फिल्मों ने उन्हें तेलगू सिनेमा में एक अलग पहचान दिलाई। तेलगू के
अलावा तमिल भाषी बदरी और राजा कोटम जैसी सफल फिल्मों में भी काम किया।


2003 में भूमिका ने बॉलीवुड का रूख किया, जहां उनकी पहली हिंदी फिल्म
"तेरे नाम" रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर "तेरे नाम" की अपार सफलता ने भूमिका को
बॉलीवुड में एक नई पहचान दिला दी। इस फिल्म में अभिनय के लिए चावला को बेस्ट
ऎक्ट्रेस फिल्म फेयर अवार्ड के लिए नोमीनेट किया गया और बेस्ट डेबट ट्रॅाफी से जी
सिने अवार्ड सेरीमनी में सम्मानित किया गया।

"तेरे नाम" की सफलता के
बाद हिदीं सिनेमा में चावला ने रन, सिलसिले, दिल जो भी कहे, फैमिली, गांधी माय
फादर, माया बजार आदि फिल्मों मे काम किया। भूमिका ने हिंदी, तमील, तेलगू, भोजपूरी
भाषी फिल्मों के साथ-साथ पंजाबी फिल्म "यारियां" में भी बखूबी अपने अभिनय का परिचय
दिया।

21 अक्टूबर 2007 में भूमिका ने अपने पुराने दोस्त योगा टीचर भरत
ठाकुर से शादी कर ली, ठाकुर के साथ भूमिका कई सालों से डेट कर रहीं थीं। शादी के
बाद भी भूमिका फिल्मों में अभिनय थमा नहीं है। वर्तमान में भूमिका करीब आधा दर्जन
तेलगू फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम कर रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन