7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Happy Birthday: एक्टिंग से जीता दिल, बनी बॉलीवुड क्वीन, 49 की उम्र में भी दिखती है यंग, जाने कौन है ये एक्ट्रेस

काजोल फिल्मों के अलावा बिजनेस की दुनिया में भी सक्रिय हैं। वह मॉडलिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और अपने बिजनेस से हर साल करीब 25 करोड़ रुपये कमाती हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Vikash Singh

Aug 05, 2024

Happy Birthday Kajol: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और उनकी एक्टिंग की कला उन्हें विरासत में मिली है। काजोल की मां तनुजा और नानी शोभना समर्थ भी फिल्मी दुनिया की जानी-मानी हस्तियां रही हैं। उनकी बहन तनिषा मुखर्जी भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

करियर की शुरुआत और पहचान

काजोल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'बेखुदी' से की थी। हालांकि, इस फिल्म से उन्हें खास पहचान नहीं मिली। 1993 में आई फिल्म 'बाजीगर' ने उन्हें एक नई पहचान दी। इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया और यह जोड़ी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गई।

सफल फिल्मों का सिलसिला

1994 में काजोल को 'ये दिल्लगी' से एक बार फिर नोटिस किया गया। इस फिल्म के बाद 1995 में 'करण अर्जुन' और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में उनके किरदार सिमरन को आज भी लोग याद करते हैं।

निगेटिव रोल में भी मिली सक्सेस

साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'गुप्त' में काजोल ने नकारात्मक किरदार निभाया और इसके लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद उन्होंने 'हलचल', 'इश्क', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'प्यार तो होना ही था' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी हिट फिल्मों में काम किया।

हैप्पी मैरिड लाइफ क 25 साल कंप्लीट

1999 में काजोल ने अभिनेता अजय देवगन से शादी की। शादी के बाद भी उन्होंने 'कभी खुशी कभी गम', 'फना', 'राजू चाचा' जैसी फिल्मों में काम किया और दर्शकों का दिल जीता।

अपकमिंग प्रोजेक्ट

हाल ही में काजोल 'लस्ट स्टोरीज 2' और 'सलाम वेंकी' में नजर आई हैं। उनकी आगामी फिल्म 'महारागिनी' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

बिजनेस और नेटवर्थ

काजोल फिल्मों के अलावा बिजनेस की दुनिया में भी सक्रिय हैं। वह मॉडलिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और अपने बिजनेस से हर साल करीब 25 करोड़ रुपये कमाती हैं। उनका अपना मेकअप ब्रांड भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजोल की अनुमानित नेटवर्थ करीब 250 करोड़ रुपये है।

सम्मान और पुरस्कार

काजोल को 2010 में टाइम्स ऑफ इंडिया की तरफ से मोस्ट डिजायरेबल वुमेन का खिताब मिला था। इसके अलावा उन्हें भारत के चौथे सबसे बड़े सम्मान पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है।