
Neil Nitin Mukesh
बॉलीवुड के अभिनेता नील नितिन मुकेश का आज अपना 38वां बर्थडे मना रहे हैं। नील नितिन का जन्म 15 जनवरी, 1982 में महाराष्ट्र में हुआ था। संगीत घराने से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता को संगीत का शौक तो है, लेकिन अभिनय का जुनून है। उनका पूरा नाम नील नितिन मुकेश चंद माथुर है। नील को उनका नाम लता मंगेशकर द्वारा दिया गया है क्योंकि लता नील ऑमस्ट्रांग से बहुत प्रभावित थीं। मशहूर गायक मुकेश उनके दादा थे और गायक नितिन मुकेश पिता हैं।
'जॉनी गद्दार' से शुरू किया कॅरियर
उन्होंने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत साल 2007 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जॉनी गद्दार' से की। यह चॉकलेटी ब्वॉय ज्यादातर निगेटिव इमेज में ही पर्दे पर नजर आया है। उन्होंने 'गोलमाल अगेन', 'प्रेम रतन धन पायो', 'वजीर', 'प्लेयर्स' और 'साहो' जैसी फिल्मों में काम किया है। वे पिछली बार फिल्म 'बाईपास रोड' में नजर आए। नील ने साल 2016 में दशहरे के अवसर पर मुंबई की रुक्मिणी सहाय से सगाई कर ली। रुक्मिणी एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। 2017 साल दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं।
पिता ने 6 महीने तक नहीं की थी बात
नील के पिता को यह बात पता चली कि उनके बेटे ने पहली ही फिल्म में निगेटिव रोल किया है तो उन्होंने नील से 6 महीने तक बात नहीं की थी। उनका मानना था कि उनके परिवार का इतना नाम है और ऐसे किरदार करके उनका बेटा ये नाम खराब कर रहा है। साल 2009 में आई मधुर भंडारकर की फिल्म 'जेल' में नील का न्यूड सीन काफी विवादित रहा। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह असफल साबित हुई।
Published on:
14 Jan 2020 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
