17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़े रहस्य से पर्दा उठा : आज भी इस शख्स के नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा!, ये रहा असली सच

... हो गया खुलासा अपने से 5 साल छोटे इस ऐक्टर के नाम का सिंदूर भरती हैं रेखा

3 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Oct 10, 2017

Rekha

Rekha

अपनी सदाबहार सुंदरता से सबको अपना दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड अदाकारा भानुरेखा गणेशन उर्फ रेखा का आज 64वां जन्मदिन है। अभिनेत्री का जन्म 10 अक्तूबर 1954 को चेन्नई में हुआ था। बतौर बाल कलाकर उन्होंने वर्ष 1966 में तमिल फिल्म रंगुला रत्नम से अभिनय की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था। वर्ष 1970 में फिल्म सावन भादों से उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर का आगाज किया। अपने 50 वर्ष के फिल्मी करियर में रेखा ने 180 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उमराव जान सिलसिला , सुहाग , मिस्टर नटवरलाल , खूबसूरत , मुकद्दर का सिकंदर , खून भरी मांग आदि उनके कॅरियर की हिट फिल्मों में शामिल हैं।

एक्ट्रेस रेखा ने भले ही फिल्मों से दूरियां बना ली हो लेकिन कंट्रोवर्सी उनका पीछा नहीं छोड़ रही हैं। पति मुकेश अग्रवाल की मौत 1991 में हो जाने के बाद भी रेखा अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि रेखा किसके नाम का सिंदूर लगाती है? अमिताभ बच्चन के नाम का या फिर संजय दत्त के नाम का? दरअसल, पहले रेखा नाम महानायक अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ा था लेकिन अब संजय दत्त के साथ जोड़ा जा रहा है। पिछले दिनों मीडिया में खूब खबरे आई थी कि रेखा बॉलीवुड के खलनायक अभिनेता संजय दत्त के नाम का सिंदूर लगाती हैं।

क्या है असली सच्चाई
कुछ महीनों पहले लेखक यासर उस्मान ने रेखा की जिंदगी पर 'रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी, नामक किताब लिखी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेखक ने इस किताब में इस बात का जिक्र किया है कि रेखा ने संजय दत्त से शादी रचाई थी और उनके नाम का सिंदूर लगाती हैं। जबकि इस किताब के राइटर यासर उस्मान का कहना है कि मैंने इस किताब में ऐसा कोई खुलासा नहीं किया बल्कि लोग मेरी बात का गलत मतलब निकाल रहे हैं। उस्मान ने इन खबरों को पूरी खारिज करते हुए कहा कि मैंने इस किताब में ऐसा कोई खुलासा नहीं किया कि रेखा अभिनेता संजय दत्त के नाम का सिंदूर लगाती हैं।

उस्मान ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा, 'मेरी किताब में ऐसा कुछ नहीं लिखा है, लोग किताब ढंग से नहीं पढ़ते हैं और फिर इस तरह की बातें करते हैं।, उन्होंने रेखा और संजय दत्त के बारे में कहा, 'रेखा और संजय दत्त दोनों फिल्म 'जमीन आसमान, में साथ काम कर रहे थे। उस दौरान दोनों के अफेयर की अफवाह फैली हुई थी। अफवाह के बाद खबरें आने लगी कि दोनों ने शादी भी कर ली है। बात इतनी बढ़ गई थी कि संजय दत्त को इसे सिरे से खारिज करना पड़ा था।

कैसे फैली संजय दत्त और रेखा की शादी की अफवाह
दरसअल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यासर उस्मान की किताब 'रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी, से इस बात का खुलासा हुआ है। इस किताब के मुताबिक 'जमीन आसमान, की शूटिंग के दौरान रेखा और संजय दत्त में प्यार हो गया, जिसके बाद दोनों ने गुपचुप शादी रचा ली। लेकिन जैसे ही इस पता संजय दत्त के पिता सुनील दत्त को चला तो उन्होंने संजय की शादी रिचा से करा दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बात को लेकर अभी तक ना तो संजय दत्त और ना रेखा की और से कोई टिप्पणी की गई है। वैसे बता दें कि इस किताब में रेखा से जुड़े और भी कई बड़े खुलासे किए हैं।

चप्पलों से हुआ था रेखा का स्वागत
इस किताब के मुताबिक, 'जब रेखा और विनोद कोलकाता में शादी करने के बाद मुंबई स्थित अपने घर लौटे थे तो रेखा की सास ने उनका चप्पलों से स्वागत किया था। दरसअल, विनोद की मां और रेखा की सास कमला इस शादी से खुश नहीं थीं और उन्होंने गुस्से में रेखा को मारने के लिए चप्पल भी निकाल दी थी।