16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोहित शर्मा को डेट कर चुकी है ये एक्ट्रेस, हज के दौरान हुआ था यौन उत्पीड़न, जन्मदिन पर जानें अनसुनी बातें

सोफिया हयात का आज बर्थडे है सोफिया 35 साल की हो गईं हैं

3 min read
Google source verification
sofia_hayat_and_rohit_sharma.jpg

नई दिल्ली। एक्ट्रेस मॉडल सोफिया हयात(sofia hayat birthday) आज अपना 35 वां जन्मदिन मना रही हैं। सोफिया हयात साल 2013 में कलर्स पर आने वाले सबसे फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 7 का हिस्सा भी रह चुकी है। सोफिया अपने बयानों और कारनामों के चलते अक्सर सुखिर्यों में बनी रहती है। सोफिया मूलत: इंग्लैंड की हैं। लेकिन भारत में भी उनको चाहने वालों की संख्या लाखों में है।

रोहित को डेट कर चुकी हैं सोफिया

साल 2012 में सोफिया हयात (sofia hayat ) की चर्चा जोरों पर थी। वजह थे भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा । दरअसल, सोफिया का कहना था कि वह रोहित(sofia hayat and rohit sharma) को डेट कर रही हैं। सोफिया ने कहा था, 'हम दोनों की मुलाकात लंदन के एक क्लब में हुई थी जहां मैं अपनी एक फिल्म के रैप अप को सेलिब्रेट कर रही थी। वहां मेरे एक दोस्त ने मुझे रोहित शर्मा से मिलवाया था। मैं क्रिकेट नहीं देखती इसलिए मैं नहीं जानती थी कि वो कौन हैं। हम दोनों के बीच बात हुई और इसके बाद हम क्लब की एक शांत जगह पर चले गए जहां उन्होंने मुझे किस किया। इसके बाद हमने साथ में डांस किया।'

पति से लिया था तलाक

सोफिया ने अपने बॉयफ्रेंड Vlad Stanescu से अप्रैल 2017 में शादी कर ली थी। लेकिन उनकी ये शादी एक साल तक भी नहीं टिक पाई।शादी के एक साल बाद ही उन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया। तलाक लेने की वजह मारपीट बताई थई। सोफिया ने बताया था कि उनका पति उनको गला घोंटकर मारने की कोशिश की थी।

हज के दौरान हुआ मेरा यौन उत्पीड़न

सोफिया हयात कुछ सालों बाद एक नन बन गई। नन बनने के बाद उनके एक खुलासे ने सभी को चौंका दिया था। सोफिया ने बताया थी कि हज यात्रा के दौरान उनका यौन उत्पीड़न हुआ है।सोफिया ने कहा कि हज के दौरान एक शख्स मुझे गलत ढंग से छू रहा था। मेरा हिजाब मेरे गले में फंसने लगा तो मैं जोर से चीखी। तभी कुछ लोग मुझे बचाने के लिए आगे आए। ' सोफिया बताया था कि , 'मक्का में काफी भीड़ होने के कारण मैं अपने मंगेतर से बिछड़ गई। तभी लाइन में खड़े एक अनजान शख्स ने मुझे गलत ढंग से छूना शुरू कर दिया और धक्का देने की कोशिश। वह मेरा उत्पीड़न कर रहा था। मैं दुखी थी क्योंकि इस्लाम महिलाओं की इज्जत करना सिखाता है। लेकिन हज यात्रा के दौरान ऐसा हो रहा था मुझे यकीन नहीं हो पा रहा था।’