20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BIRTHDAY: रूपा गांगुली ने रिएलिटी शो में खोले थे जिंदगी के बड़े राज

रूपा ने टीवी के विवादित रिएलिटी शो सच का सामना में भी हिस्सा लिया। जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले

less than 1 minute read
Google source verification

image

Divya Singhal

Nov 25, 2015

roopa ganguly2

roopa ganguly2

"महाभारत" में द्रोपदी का किरदार निभा कर सुर्खियों में आने वाली रूपा गांगुली का जन्म 25 नवंबर, 1966 में कोलकाता में हुआ। उन्होंने अपनी पढ़ाई कोलकाता से ही पूरी की। रूपा ने 1985 में अनिल कपूर के साथ फिल्म "साहेब" से डेब्यू किया। इसके बाद वह मलयालम फिल्म में भी नजर आई, लेकिन रूपा को सबसे ज्यादा कामयाबी उनके "द्रोपदी" के किरदार से मिली।

द्रोपदी बन हुई मशहूर
1988 में रूपा ने बी.आर. चोपड़ा के टीवी शो "महाभारत" में काम किया। इस शो में उनके "द्रोपदी" के किरदार ने रूपा को घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। इसके बाद ही उन्हें मृणाल सेन की आर्ट फिल्म "एक दिन अचानक" में रोल मिला। उन्होंने अवॉर्ड विनिंग फिल्म "पदम नादिर माझी" में काम किया। इसके अलावा रूपा ने कई बंगाली और हिन्दी टीवी सीरियल्स में काम किया।

विवादित रिएलिटी शो का हिस्सा रही
1992 में रूपा ने ध्रुबो मुखर्जी से शादी की, लेकिन 2006 में उनका तलाक हो गया। रूपा ने टीवी के विवादित रिएलिटी शो "सच का सामना" में भी हिस्सा लिया। जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। रूपा को बंगाली फिल्म में उनकी गायकी के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात मानी
टीवी रिएलिटी शो "सच का सामना" में रूपा गांगुली ने ये खुलासा किया कि रोल देने के लिए उन्हें कॉम्प्रोमाइज करने का ऑफर मिला था। साथ ही उन्होंने ये बात भी स्वीकार की थी कि शादी के दौरान उनका किसी और के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी था। उन्होंने ये भी माना कि पौराणिक सीरियल में काम करते वक्त उनका अपने को-एक्टर के साथ अफेयर था।

ये भी पढ़ें

image