14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिस बॉम्बे रही विद्या सिन्हा ने छोटी उम्र में शुरू किया करियर

कई फिल्मों में काम कर चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का जन्म 15 नवंबर 1947 को मुंबई में हुआ

less than 1 minute read
Google source verification

image

Divya Singhal

Nov 15, 2015

vidya sinha3

vidya sinha3

कई फिल्मों में काम कर चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का जन्म 15 नवंबर 1947 को मुंबई में हुआ। उनके पिता राणा प्रताप सिंह एक फिल्म प्रोड्यूसर थे। विद्या को रजनीगंधा और छोटी सी बात जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।



विद्या ने अपना करियर 18 साल की उम्र में मॉडलिंग और एक्टिंग से शुरू किया। वे मिस बॉम्बे रह चुकी हैं, विद्या ने कई बड़े ब्रॉन्ड्स के लिए मॉडलिंग भी की। उन्होंने फिल्म 'राजा काका' से फिल्मों में डेब्यू किया, लेकिन उन्हें फिल्म रजनीगंधा से पहचान मिली। इसके बाद वे कई फिल्मों में नजर आई। उन्होंने 12 सालों में करीब 30 फिल्में की।



विद्या बाद में एक्टिंग छोड़कर ऑस्ट्रेलिया चली गई। वहां से वापस आकर उन्होंने 2011 में फिल्म 'बॉडीगार्ड' से वापसी खी। फिल्म ही नहीं, वे कई सीरियल्स में भी नजर आई। विद्या ने बहु रानी, हम दो हैं ना, भाभी और काव्यांजली जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया।


ये भी पढ़ें

image