
Hardik Pandya natasa stankovic Divorce
Natasa Hardik Pandya Divorce: नताशा और हार्दिक के तलाक को एक महीने से ऊपर हो गया है। दोनों आखिर अलग क्यों हुए ये कोई नहीं जान पाया था। पहले दोनों के तलाक की खबरें आ रही थी, फिर अचानक 18 जुलाई को कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर तलाक की सभी खबरों को सच बताया और अलग हो गए। ऐसे में अब बड़ा खुलासा हुआ है। जिसका हर सोशल मीडिया यूजर इंतजार कर रहा था वो बात सामने आ गई है। नताशा और हार्दिक का तलाक किस वजह से हुआ था उसका पता चल गया है। कपल ने करीबी ने ही इस सच्चाई से पर्दा उठाया है।
नताशा अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी फीलिंग्स शेयर करती नजर आती हैं। वह कभी बेटे की परवरिश पर बात करती हैं तो कभी वह भगवान पर भरोसा दिखाती हैे। मानों जैसे वह ये दर्द बर्दाश्त करने के लिए ताकत मांग रही हूं, पर तलाक की जो बात सामने आई है उसे सुनकर किसी को यकीन नहीं हो पा रहा है। करीबी ने बताया, हार्दिक एक ऐसे इंसान है जो केवल अपने बारे में सोचते थे। दोनों में दूरियों की वजह यह चीज बनी। नताशा ने हार्दिक के साथ तालमेल बैठाने की लाख कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई।
टाइम्स नाऊ ने अपनी एक रिपोर्ट में करीबी ने बताया, हार्दिक नताशा के साथ काफी दिखावटी रहते थे। वह अपने गेम और खुद में बिजी रहते थे। नताशा के लिए ऐसे रिश्ते को बर्दाश्त करना काफी मुश्किल हो रहा था और जल्द ही नताशा को महसूस होने लगा कि दोनों एक दूसरे से काफी अलग हैं। जब नताशा ने संतुलन बैठाने की कोशिश की तो चीजे और खराब होती गईं। इस रिश्ते से नताशा धीरे-धीरे थकने लग गई थीं। नताशा रिश्ता ठीक नहीं कर पाई और वह प्यार 4 साल में ही खत्म हो गया।
नताशा और हार्दिक ने साल 2020 में एक दूसरे से शादी की थी। शादी के समय ही नताशा प्रेग्नेंट थी और ऐसे कपल ने एक नहीं बल्कि 3 धर्मों से शादी रचाई थीं। एक दूसरे पर जान छिड़कने वाले नताशा और हार्दिक में दरार आ गई और दोनों आपसी रजामंदी से अलग हो गए। कपल का एक बेटा अगस्त्य भी है जो तलाक के बाद नताशा के साथ ही सर्बिया शिफ्ट हो गया है।
Updated on:
24 Aug 2024 09:11 am
Published on:
24 Aug 2024 09:10 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
