15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हीरामंडी’ के बाद संजय लीला भंसाली का दूसरा सरप्राइज, इस स्टार जोड़ी संग बनाएंगे फिल्म, जानिए कब और कहां होगी शूटिंग

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने 'हीरामंडी' के बाद अब लोगों को दूसरा बड़ा सरप्राइज दिया है। भंसाली अब अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए सुर्खियों में आ गए हैं। अब वह एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Feb 07, 2024

bhansali.jpg

'हीरामंडी' के बाद संजय लीला भंसाली की नई फिल्म से उठा पर्दा

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने 'हीरामंडी' (Heeramandi) के बाद अब अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए सुर्खियों में आ गए हैं। अब वह एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

इस रोल में धमाल माचएगी मृणाल-सिद्धांत की जोड़ी
संजय लीला भंसाली के इस नए प्रोजेक्ट में पहली बार मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी। यह एक रोमांटिक फिल्म होगी और इसमें मृणाल-सिद्धांत सिंगर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:
OTT हिस्ट्री का सबसे बड़ा शो होगा 'हीरामंडी', सीरीज में लगेगा 6 गानों का तड़का, 1 साल तक रात-दिन हुई इस पर मेहनत

कब से शुरू होगी शूटिंग?
मृणाल और सिद्धांत की इस फिल्म की शूटिंग इस साल अप्रैल में मुंबई में शुरू हो जाएगी। हालांकि, अभी तक इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है।

कौन संभालेगा डायरेक्शन की कमान?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भंसाली इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर जुड़ेंगे। जबकि इस फिल्म के डायरेक्शन की कमान डायरेक्टर रवि उदयकर संभालेंगे। रवि ने पहले दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' का डायरेक्शन किया था।