2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हेमा मालिनी का सौतेले बेटे सनी देओल और बॉबी देओल के साथ कैसा रिश्ता है?

सभी जानते हैं कि हेमा मालिनी से शादी करने से पहले धर्मेंद्र शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे थे। जिसमें सनी देओल और बॉबी देओल शामिल हैं। लेकिन शादीशुदा होने के बावजूद धर्मेंद्र हेमा के प्यार में पड़ गए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 16 Oct 2021, 3:13 PM IST

hema_malini.jpg

Hema Malini

नई दिल्ली। बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी अपने जमाने की टॉप की एक्ट्रेस रही हैं। उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता था। उन्होंने हीमैन यानि धर्मेंद्र से शादी की है। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों ने साल 1980 में शादी की थी। दोनों की शादी को चालीस साल से ज्यादा का समय हो गया है। दोनों हर उतार-चढ़ाव में एक-दूसरे का साथ देते हैं। हेमा धर्मेंद्र से इस कदर प्यार करती थीं कि उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के चार बच्चों की सौतेली मां बनने के लिए भी तैयार हो गईं।

सभी जानते हैं कि हेमा मालिनी से शादी करने से पहले धर्मेंद्र शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे थे। जिसमें सनी देओल और बॉबी देओल शामिल हैं। लेकिन शादीशुदा होने के बावजूद धर्मेंद्र हेमा के प्यार में पड़ गए थे। वह अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने इस्लाम धर्म कबूलकर हेमा से शादी की। लेकिन शादी के बाद हर किसी के मन में यही सवाल आता है कि हेमा का सौतेले बच्चों के साथ कैसा रिश्ता है। ऐसा कहा जाता है कि हेमा मालिनी का सनी देओल और बॉबी देओल के साथ रिश्ता अच्छा नहीं है। लेकिन एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने इसका खुलासा किया था।

दरअसल, साल २०१७ में हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्राफी 'बियोंड द ड्रीम गर्ल' के लॉन्चिंग के मौके पर सनी देओल और बॉबी देओल के साथ रिश्तों पर खुलकर बात की थी। हेमा मालिनी ने कहा, 'हर कोई यही सोचता है कि हमारा रिश्ता कैसा है? मैं बता दूं कि यह बहुत प्यारा और सौहार्दपूर्ण है। जब भी जरूरत पड़ती है सनी देओल हमेशा धरमजी के साथ मेरे पास मौजूद रहते हैं। खासकर जब मेरा एक्सीडेंट हुआ था तब, सनी देओल मुझे घर पर देखने के लिए आने वाले पहले इंसान थे। उन्होंने देखा था कि डॉक्टर मेरा सही तरीके से इलाज कर रहे हैं। मेरे चेहरे पर जो टांके लगे थे, उन्हें सही से हटाया गया था। मुझे ये सब देखकर दिल से बहुत अच्छा लगा था, तो इससे साफ होता है कि हम किस तरह का रिश्ता निभा रहे हैं।'

इसके अलावा, हेमा मालिनी कई इंटरव्यू में धर्मेंद्र को लेकर भी बात कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि पहली ही नजर में वह धर्मेंद्र को दिल दे बैठी थीं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। हेमा ने कहा था कि मैंने जिस दिन धरम जी को पहली बार देखा था, तब ही मुझे लगा कि, हम दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं। मैं उनके साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहती थीं।