
फेमस सिंगर का बर्थडे
Birthday Special: बॉलीवुड के फेमस सिंगर आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। ये सिंगर एक खास वजह से मशहूर हुए थे क्योंकि ये अपनी नाक से गाने गाते थे। पहले इनका मजाक बनाया जाता था। फिर धीरे-धीरे इनके गाने इतने वायरल हुए की पूरे सोशल मीडिया पर छा गए थे। बॉलीवुड के साथ ही इनकी लव लाइफ भी काफी फिल्मी रही है। ये अपनी पत्नी की सहेली से ही प्यार करने लगे थे। जो इनक घर कभी-कभी आया करती थी। हम बात कर रहे हैं। ‘आशिक बनाया आपने गाने के फेमस सिंगर हिमेश रेशमिया की। हिमेश रेशमिया अपने गानों से फिल्म इंडस्ट्री में एक नया दौर लेकर आए थे। उनके जो गाने आते वो सुपरहिट हो जाते। सिंगर ने 1 साल में 36 गाने रिकॉर्ड किए थे। आज उनके बर्थडे पर जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने किस्से…
हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुलाई 1973 को मुंबई में हुआ था। सिंगर के पिता विपिन रेशमिया भी एक म्यूजिक डायरेक्टर हैं। हिमेश ने अपने पिता से ही ट्रेनिंग ली है। बताया जाता है कि जब वो महज 13 साल के थे तो उन्होंने गाने लिखने शुरू कर दिए थे। बाद में सलमान खान से उनकी मुलाकात हुई और उनसे वादा किया था कि वो उन्हें लॉन्च करने में उनकी मदद करेंगे। साल 1998 में सलमान ने अपना वादा निभाया। सोहेल खान फिल्म ‘प्यार क्या तो डरना क्या’ फिल्म बना रहे थे। भाईजान ने इसी पिक्चर के जरिए हिमेशा को मौका दिया। इस फिल्म में उन्होंने बतौर म्यूजिक डायरेक्टर काम किया औप दो गाने कंपोज किए थे और इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए।
हिमेश रेशमिया की निजी जिंदगी की बात करें तो वह भी काफी अलग रही है। हिमेश ने साल 1995 में कोमल से शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की थी। वह पत्नी से बेहद प्यार करते थे। वहीं, कोमल की दोस्त सोनिया अक्सर उनके घर आया करती थीं। हिमेश और सोनिया अच्छे दोस्त बन गए और फिर शादी के 22 साल बाद हिमेश ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। 2018 में सिंगर ने सोनिया से शादी कर ली।
Published on:
23 Jul 2024 09:37 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
