टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हैं। वह इंस्टाग्राम पर आए दिन अपनी हेल्थ के बारे में कुछ न कुछ अपडेट्स देती रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी। दरअसल, इस वीडियो में हिना खान अपनी मां का बर्थडे मनाती दिख रही हैं और इस दौरान केक काटने से पहले उनकी मां ने एक बेहद इमोशनल वाली विश मांगी।