
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की बायोपिक बनने जा रही है। इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया है। फिल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की कंपनी आरएसवीपी ने इसकी घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से की है ।हालांकि फिल्म की स्टार कास्ट की घोषणा अभी नहीं की है।
आरएसवीपी ने सोशल मीडिया ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। "1500 गोल, तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल और भारत के गर्व की एक कहानी। हमें निर्देशक अभिषेक चौबे के साथ भारतीय हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की बायोपिक का ऐलान करते हुए अपार हर्ष हो रहा है। फिल्म रिलीज 2021 या 22 में होगी।"
आपको बता दें कि अगले सालों में कई स्पोर्ट्स लीजेंड की बायोपिक बनेगी। हाल ही शतरंज के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद की बायोपिक का ऐलान हुआ था। जिसे आनंद एल राय बना रहे हैं। इस फिल्म की स्टार कास्ट का ऐलान भी अभी नहीं हुआ है। फिल्म 2021 में फ्लोर पर आएगी यानी शूटिंग शुरू होगी। फुटबॉल के दिग्गज कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक मैदान 2021 में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य किरदार में नजर आएंगे। वहीं नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेत्री कीर्ति सुरेश भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। टेनिस स्टार साइना नेहवाल की बायोपिक अंडर प्रोडक्शन है। जिसमें परिणीति चोपड़ा उनका किरदार निभा रही है।
Published on:
15 Dec 2020 11:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
