30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 7 सितारों के दिमाग में हुआ था केमिकल लोचा, हुए थे इस बीमारी के शिकार, लोग कहने लगे थे ‘सिरफिरा’

बात चाहे बॉलिवुड की हो या टीवी की, मेंटल हेल्‍थ को लेकर बीते कुछ साल में चर्चा बढ़ी है। डिप्रेशन पर अब सिलेब्रिटीज खुलकर बोलने लगे हैं। लेकिन अभी भी मेंटल हेल्‍थ की बाकी परेशानियों को सार्वजनिक तौर पर स्‍वीकार करने से सिलेब्रिटीज कतराते हैं।

4 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Mar 31, 2022

इन 7 सितारों के दिमाग में हुआ था केमिकल लोचा, हुए थे इस बीमारी के शिकार, लोग कहने लगे थे 'सिरफिरा'

इन 7 सितारों के दिमाग में हुआ था केमिकल लोचा, हुए थे इस बीमारी के शिकार, लोग कहने लगे थे 'सिरफिरा'

एक्टिंग की दुनिया की चमकधमक देखकर हर कोई इस दुनिया का हिस्सा बनना चाहता है। इस दुनिया में कदम रखने के लिए लोग कितने ही पापड़ बेलते हैं तब जाकर कुछ लोग ही यहां अपना करियर बनाने में सफलता हासिल कर पाते हैं। करियर बनाने के चक्कर में कुछ सितारे बीमार भी पड़ चुके हैं। कुछ केसेज ऐसे देखने को मिले जिसमें वो दिमागी बीमारी के शिकार हो जाते हैं।

ऐसे ही कई सितारें हैं जो कि बाइपोलर डिसऑर्डर का शिकार हो चुके हैं। इस बिमारी की वजह से लोग इन सितारों को सिरफिरा तक बताने लग गए थे। चलिए जानते हैं इन सितारों के बारे में जो हुए है इस बीमारी का शिकार।


सुशांत सिंह राजपूत

टीवी की दुनिया से बॉलीवुड की दुनिया तक का सफर कर चुके दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद कई तरह के दावे किए जा चुके हैं। मदक सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने खुलासा किया था कि वो बाइपोलर डिसऑर्डर का शिकार हो चुके थे। कुछ समय समय से वो अपनी इस बीमारी का इलाज भी करवा रहे थे।


पायल रोहतगी

टीवी एक्ट्रेस पायल रोहतगी इन दिनों कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' अपनी जिंदगी से जूड़े राज का खुलासा करती नजर आ रही हैं। हाल ही में इस शो के कंटेस्टेंट जीशान खान बाइपोलर डिसऑर्डर का मजाक बनाते नजर आए थे। जिसके बाद निशा रावल और पायल रोहतगी, जीशान खान पर भड़क गईं थी। पायल रोहतगी ने तभी खुलासा भी किया की वो इस खतरनाक बीमारी से जूझ चुकी हैं। उनकी यह बात सुन कर सभी कंटेस्टेंट हैरान हो गए थे।


निशा रावल


पायल रोहतगी के अलावा निशा रावल ने भी 'लॉकअप' में अपनी इस बीमारी को लेकर खुलासा किया है। बीते साल निशा रावल और करण मेहरा की लड़ाई ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। इस दौरान करण मेहरा ने दावा किया था कि निशा रावल बाइपोलर हैं। इस बीमारी की वजह से उन्हें बहुत गुस्सा आता है।


सिद्धार्थ सागर


साल 2019 में सिद्धार्थ सागर की सगाई टूट गई थी। सगाई टूटने के बाद उनकी मंगेतर सुरभि जोशी ने उनपर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया था कि वो बाईपोलर डिसऑर्डर के शिकार हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सुरभि ने सिद्धार्थ सागर पर ये भी आरोप लगाया था की उनको ड्रग्स लेने की भी आदत है। सिद्धार्थ सागर रिहैब सेंटर में भी समय बिता चुके हैं। हालांकि सिद्धार्थ सागर ने कभी भी ये बात कभी कबूल नहीं की है।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना ने 'Goodbye' के सेट से शेयर की तस्वीर, शूटिंग के लिए ऋषिकेश पहुंचे हैं दोनों स्टार्स


शमा सिकंदर


टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर अपनी जिंदगा का सबसे बुरा दौर देख चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि अपने डूबते करियर की वजह से वो डिप्रेशन में चली गई थीं। उन्हें बाइपोलर डिसीज की वजह से काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा था।


हनी सिंह


बॉलीवुड में अपने गाने से तहलका मचा चुके यो यो हनी सिंह ने जब असफलता का स्वाद चखा तब उन्होंने खुद को शराब के नशे में डुबो दिया था। इसी दौरान हनी सिंह बाइपोलर डिसीज का शिकार भी हो गए थे। इस बीमारी से बचने के लिए उन्हें डॉक्टर्स का सहारा लेना पड़ा। हालांकि उन्होंन इस बीमारी को जल्द ही मात दे दी।


रिद्धि डोगरा


टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा भी डिप्रेशन की मार झेल चुकी हैं। काम न मिलने के चलते उन्हें इस बीमारी से जंग लड़ना पड़ा था। अपनी इस बीमारी के बारे में उन्होंने खुलकर बात भी की है।

यह भी पढ़ें: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना ने परिणीति चोपड़ा को किया रिप्लेस, बॉलीवुड के इस एक्टर के साथ पर्दे पर रोमांस करती आएंगी नजर