
housefull-4-akshay-kumar-will-become-16th-century-king-know-all-detail
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इंडस्ट्री में सबसे अधिक फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। वह एक फिल्म की शूटिंग खत्म करते ही दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर देते हैं। हाल में एक्टर ने राज मेहता की फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग पूरी की है। अब 'मिस्टर खिलाड़ी ' मशहूर कॉमेडी सीरीज 'हॉउसफुल 4' (Housefull 4) को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म निर्देशक साजिद खान (Sajid Khan) और नाना पाटेकर (Nana Patekar) के मीटू प्रकरण में नाम आने की वजह से काफी चर्चा में रही। जिसके बाद फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया।
View this post on InstagramAkshay Kumar Will Become 16th Century King In Housefull 4 #akshaykumar #housefull4 #Bollywood #bollywoodnews #fashionista #fashionalert #instaworld #instabollywood #instafashion #indiancinema #dance #fitnessmodel #fitnesstrainer #workout #cutestyle #beautifull #gorgeous #photography #filmydangal #holi2019 #holi #actress #actor #Bollywoodactress #Bollywoodactor #filmydangal
A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on
हाल में फिल्म से जुड़ी कई डिटेल्स सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में पुर्नजन्म से जुड़ा मजेदार टर्न आने वाला है। फिल्म का पहला हाफ 16वीं शताब्दी पर बेस्ड होगा। जिसमें अक्षय कुमार उस दौर के राजा का रोल प्ले करते नजर आएंगे। मेकर्स चंकी पांडे के रोल आखिरी पास्ता को भी जबरदस्त टर्न देने जा रहे हैं। चौथी किस्त में वह वास्को द गामा के भांजे का रोल निभाएंगे। वहीं रितेश देशमुख अक्षय के दरबारी का किरदार निभाएंगे।
फिल्म में फीमेल लीड किरदार कृति सैनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े राजकुमारियों का किरदार निभाने जा रही हैं।
Updated on:
13 Apr 2019 09:18 am
Published on:
12 Apr 2019 04:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
