9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

87 के धर्मेंद्र ने शबाना आजमी को किया था Kiss, करण जौहर ने बताया कैसे सुनाया था एक्टर को सीन

Dharmendra: करण जौहर ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में धर्मेन्द्र-शबाना के किसिंग सीन के बारे में कई खुलासे किए हैं।

2 min read
Google source verification
ज़ाकिर खान

Dharmendra And Karan Johar: बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो, ‘आपका अपना ज़ाकिर’ में फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र-शबाना के किसिंग सीन के बारे में बात की।

आपका अपना ज़ाकिर के पहले मेहमान

बहुमुखी प्रतिभा के धनी ज़ाकिर खान ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के शो आपका अपना ज़ाकिर में मेज़बान की भूमिका में डेब्यू किया है। इस शो के पहले मेहमान करण जौहर थे। शो में करण ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं।

यह भी पढ़ें: ‘सर्जरी करवाने से फितरत नहीं बदलती’, भड़के करण जौहर, किस एक्ट्रेस की तरफ है इशारा?

इसके साथ ही उन्होंने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र (Dharmendra) के किसिंग सीन का भी जिक्र किया। इस दौरान जाकिर ने उनसे सवाल किया कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर फिल्म में किसिंग सीन के बारे में उन्होंने धर्मेंद्र से क्या कहा था।

यह भी पढ़ें: करण जौहर के साथ पहली बार काम करेंगे आयुष्मान खुराना, इस एक्ट्रेस के साथ बनेगी जोड़ी

कैसे सुनाया था धर्मेंद्र को सीन

जवाब में करण ने कहा कि-'मैं थोड़ा शरमा गया था, जब मैं धरम जी के पास गया नरेट करने के लिए क्योंकि सीक्वेंस कुछ ऐसे थे, जहां उनको गाना है 'अभी ना जाओ छोड़ के'। उसके बाद आप जानते हैं कि सीक्वेंस के लास्ट में होता क्या है। धर्मेंद्र ने कहा कि क्या हुआ। मैंने उनसे कहा कि सीक्वेंस के लास्ट में ये होता है। फिर उन्होंने कहा तो मैं एक्टर हूं और तुम डायरेक्टर हो, जो आप मुझ से कहो मैं कर दूंगा।'

करण जौहर (Karan Johar) निर्देशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को दर्शकों ने पसंद किया था। फिल्म में 87 साल के धर्मेंद्र और 72 साल की शबाना आजमी (Shabana Azmi) का किसिंग सीन भी है जो उनके फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला था। इस पर खूब बातें हुई थीं।