21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुणाल के साथ अपने रिश्ते को घर पर बताने से डरती थी सोहा, जानें फिर कैसे बने एक्टर पटौदी खानदान के दामाद

कुणाल खेमू का आज बर्थडे है। बता दे कि एक्टर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर काफी कम बात करते हैं। लेकिन उनकी और उनकी पत्नी सोहा अली खान की लव स्टोरी काफी दिलचस्प हैं। आज एक्टर के जन्मदिन पर बताते हैं उनके लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प बातें।
2 min read
Google source verification

•

image

Manisha Verma

•

May 25, 2022

How Kunal Khemu became the son-in-law of the Pataudi family

कुणाल के साथ अपने रिश्ते को अपने घर पर बताने से डरती थी सोहा, जानें फिर कैसे बने एक्टर पटौदी खानदान के दामाद

कुणाल खेमू और सोहा अली खान बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स की लिस्ट में आते हैं। दोनो की जोड़ी को दर्शक काफी ज्यादा पंसद करते हैं। बता दे कि दोनो ने लव मैरिज की थी। दोनो को दर्शकों की और से काफी ज्यादा प्यार मिलता हैं। रिलेशनशिप में आने से पहले कुणाल और सोहा पहले को-स्टार्स थे और फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में कब बदल गई किसी को पता भी नहीं चला।

आज कुणाल खेमू अपना जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए जानते हैं उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते। बता दे कि दोनो ने साथ में फिल्म ‘ढूंढते रह जाओगे’ में एक साथ काम किया था। हालांकि उस वक्त उनके मन में एक-दूसरे को लेकर कुछ नहीं था। दोनों सिर्फ अपने काम और फिल्म पर फोकस करना चाहते थे। फिर दोनो ने साथ में फिल्म 99 की शूटिंग शुरु की। इस फिल्म के शूटीग के दौरान दोनो की नजदीकियां बढ़ी। इस फिल्म के दौरान सोहा, कुणाल की तरफ अट्रैक्ट होने लगीं।

बता दे कि शुरु से ही सोहा को कुणाल की आंखें और स्माइल काफी ज्यादा पंसद थी। वहीं कुणाल, सोहा को लेकर सोचते थे कि वह ऑक्सफॉर्ड ग्रेजुएट हैं तो फिर वह बॉलीवुड में क्या कर रही हैं। यहां तक की कुणाल से बात करते वक्त भी सोच समझ कर किया करते थे। बता दे कि जब कुणाल सोहा को डेट कर रहे थे तो वह पहली बार ही लेट से पहुंचे थे।

कई साल के रिलेशनशिप के बाद फिर कुणाल ने सोहा को साल 2014 में पैरिस में रोमांटिक तरीके से प्रपोज किया। दोनो ने काफी समझदारी से बताया था। दोनो के लिए यह काम इतना आसान नहीं था। कुणाल अपने पैरेंट्स के सामने काफी शर्मीले थे और उन्होंने कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर उनसे बात नहीं की थी। वहीं सोहा एक स्ट्रिक्ट परिवार से थीं तो उनको अपने परिवार को कुणाल के लिए बताना एक अलग मुश्किल टास्क था।

आपको बता दे कि बाॅलीवुड में काफी ग्रैंड तरीके से शादी होती हैं लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स ग्रैंड शादी करते हैं, लेकिन सोहा और कुणाल ने परिवार वालों और करीबी दोस्तों के बीच शादी की। शादी में सिर्फ खान और कपूर परिवार शामिल था। करीना कपूर खान भी तब तक इस परिवार का हिस्सा बन गई थीं।

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान ने बताई 'मन्नत' के इंटीरियर की खासियतें, जाने क्यों गौरी के सिवा किसी को छेड़ने की नहीं हैं इजाजत