
बॉलीवुड की गलियों से बड़ी खबर सामने आई है। जल्द ही एक प्रोजेक्ट में ऋतिक रोशन और अनुष्का शर्मा साथ नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फराह खान अपनी आगामी फिल्म के लिए ॠतिक रोशन के साथ अनुष्का शर्मा को कास्ट किया है।
बताया जा रहा था कि फिल्म डायरेक्टर फराह खान अपने आगामी फिल्म प्रोजेक्ट के लिए ऋतिक के साथ अनुष्का और दीपिका को कास्ट करना चाह रही थीं। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार फराह के प्रोजेक्ट के लिए ॠतिक रोशन और अनुष्का शर्मा फ़ाइनल हो गए हैं।
फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन चर्चा है कि 1982 की अमिताभ स्टार फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' की रीमेक हो सकती है। फराह खान के निर्देशन में फिल्म की शूटिंग 2020 में शुरू हो जाएगी। फिल्म के प्रोडूसर रोहित शेट्टी होंगे।
View this post on InstagramA post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on
फिलहाल फराह या किसी भी स्टार की तरफ से फिल्म से जुडी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन फैंस को जल्द ही फिल्म को लेकर ऑफिसियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।
Published on:
13 Oct 2019 07:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
