scriptऋतिक रोशन की हीरोइन 43 साल की उम्र में बनी दादी, एक्टर संग उड़ी थी अफेयर की खबरें | Hrithik Roshan Barbara Mori Film Kites Completes 11 Years | Patrika News

ऋतिक रोशन की हीरोइन 43 साल की उम्र में बनी दादी, एक्टर संग उड़ी थी अफेयर की खबरें

Published: May 22, 2021 08:35:58 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

फिल्म ‘काइट्स’ को आज पूरे 11 साल हो गए हैं। इस फिल्म से ही विदेशी एक्ट्रेस बारबरा मोरी ने अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर ऋतिक रोशन और कंगना रनौत दिखाई दी थीं। चलिए जानें कहां हैं बारबरा मोरी।

Hrithik Roshan Barbara Mori Film Kites Completes 11 Years

Hrithik Roshan Barbara Mori Film Kites Completes 11 Years

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत के दरवाज़े हमेशा से हर कलाकार के खुले रहते हैं। जिसमें विदेशी आर्टिस्ट का नाम भी शुमार है। कुछ विदेशी आर्टिस्ट होते हैं। जो एक-दो फिल्मों के बाद अपना करियर बॉलीवुड में ही बना लेते हैं। वहीं कुछ ऐसे आर्टिस्ट होते हैं। जो बॉलीवुड में लंबा सफर तय नहीं कर पाते हैं। इसी में से एक हैं एक्ट्रेस बारबरा मोरी। जी हां, बारबरा मोरी तो आपको याद ही होंगी। जिनके साथ एक्टर ऋतिक रोशन के अफेयर्स की खूब खबरें उड़ी थी।

फिल्म ‘काइट्स’ को हुए 11 साल पूरे

एक्ट्रेस बारबरा मोरी के बारें में बात करें तो वह फिल्म ‘काइट्स’ से लाइम लाइट में आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस कंगना रनौत थीं। इस फिल्म से ही उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। लेकिन बारबरा की यही फिल्म पहली और आखिरी साबित हुई। बॉलीवुड को अलविदा कहने के बाद उन्होंने मैक्सिकन फिल्मों में काम जारी रखा। वहीं एक बार फिर से बारबरा मोरी सुर्खियों में आ गई हैं। वजह है उनकी पहली हिंदी फिल्म काइट्स। जी हां, आज यानी कि 22 मई को उनकी पहली फिल्म को पूरे 11 साल हो चुके हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारें में कुछ दिलचस्प बातें।

बारबरा मोरी ने रचाई दो शादी

अपनी खूबसूरती और फिटनेस से सबको दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस बारबरा मोरी काफी लंबे से Sergio Mayer नाम के शख्स के साथ रिलेशनशिप में रहीं। उनके साथ उनका एक बेटा भी हुआ। जिसका नाम उनहोंने Sergio Mayer रखा। जो कि अब बड़ा हो चुका है। इस रिलेशनशिप को खत्म कर उन्होंनेसाल 2016 में बॉस्केटबॉल प्लेयर Kenneth Ray Sigman से शादी कर ली। लेकिन शादी के एक साल बाद ही उनका तलाक हो गया।

38 साल की उम्र में बनी दादी

वहीं बारबरा 43 साल की हो चुकी हैं। उनका बेटा भी बड़ा हो गया है और उनकी भी बेटी हो चुकी है। जो कि 6 साल की है। ऐसे में महज 38 साल की उम्र में ‘काइट्स’ फिल्म की यह एक्ट्रेस दादी बन गई हैं। आपको बता दें बारबरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही वह अपने बेटे संग कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

ऋतिक रोशन और बारबरा मोरी के अफेयर्स की उड़ी थी खबर

आपको बता दें फिल्म काइट्स की शूटिंग के दौरान एक्टर ऋतिक रोशन और बारबरा मोरी के अफेयर्स की भी खबरें तेजी से उड़ी थी। बताया जाता है कि मुंबई में ऋतिक ने बारबरा को एक घर भी दिया था। वहीं खबरों की मानें तो बताया तो यह भी जाता है कि ऋतिक चाहते थे कि उनकी हर फिल्म में उनके साथ बारबरा मोरी रहे लेकिन सुजैन के चलते उन्हें बारबरा से अलग होना पड़ा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो