हॉस्पिटल के बाहर गेट पर शख्स से लड़ते नज़र आए अभिनेता ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan ) ऋतिक को इग्नोर करता हुआ नज़र आया शख्स वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन वैसे तो इन दिनों दीपिका पादुकोण ( Ramayan ) संग रामायण पर बन रही फिल्म को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर अनदेखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और खूब चर्चा में बना हुआ है। वायरल हो रही वीडियो में ऋतिक अस्पताल के गेट के बाहर खड़े हुए नज़र आ रहे हैं। उनके साथ उनके दोनों बेटे भी दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अचानक ऋतिक गेट पर खड़े शख्स पर चिल्लाने लगते हैं। यही वजह है कि यह वीडियो कई बार देखा जा रहा है।
खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि ऋतिक रोशन अपने दोनों बेटों के साथ हॉस्पिटल के मेन गेट से अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। गेट पर खड़ा शख्स उन्हें रोकने की कोशिश करता है। यह देख ऋतिक गुस्सा हो जाते हैं और तभी वह शख्स पर चिल्लाते हुए कहते हैं कि 'अरे तो बोलो न ऐसे'। शख्स बाद में उन्हें दूसरे गेट की ओर इशारा करते हुए दिखाई देता है। ऋतिक यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी नई फिल्म 'फाइटर' का ऐलान किया है। इस फिल्म को डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे। आपको बता दें हाल ही में ऋतिक रोशन की पहली फिल्म कहो ना प्यार को पूरे 30 साल हो गए हैं। इस फिल्म से ही ऋतिक ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।