
Hrithik Roshan
नई दिल्ली। इन दिनों बरसात का सीजन चल रहा है। बरसात से न सिर्फ घर के बाहर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है बल्कि घर के अंदर भी कई तरह की परेशान हो जाती है। आम घरों में बरसात के मौसम में सीलन की समस्या आम है। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि ये समस्या केवल हमारे और आपके साथ ही होती है तो आप गलत हैं। क्योंकि बॉलीवुड के महंगे एक्टर्स भी इस समस्या का सामना करते हैं। जैसे इन दिनों एक्टर रितिक रोशन कर रहे हैं। उनके घर की दीवार पर सीलन आ गई है।
दरअसल, हाल ही में रितिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की। यह उनकी मिरर सेल्फी थी। इसमें उनके साथ उनकी मां पिंकी रोशन भी नजर आ रही थीं। रितिक जहां चेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं तो वहीं, उनकी मां बालकनी में खड़ी हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रितिक ने कैप्शन में लिखा, 'मां के साथ आलसभरी ब्रेकफास्ट डेट पर। बुधवार को संडे जैसा फील होना बेस्ट होता है। जाइए अब जाकर अपनी मां को गले लगाइए।' रितिक ने फैंस के साथ अपनी सुबह की फीलिंग को शेयर किया लेकिन फैंस की नजर उनकी दीवार पर चली गई। दीवार की वजह से रितिक की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी हुई है।
रितिक ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनकी दीवार पर सीलन नजर आ रही है। ऐसे में सभी का ध्यान उनकी दीवार ने खींच लिया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'गौर से देखिए रितिक रोशन के घर पर सीलन।' रितिक ने यूजर के कमेंट का मजेदार जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'फिलहाल घर भी रेंट पर है। अपना घर ले रहा हूं बहुत जल्द। एक और कॉमेंट में रितिक ने लिखा है, सीलन नहीं होगा तो सीलन ठीक करने में कैसे मजा आएगा भाई?’
कई यूजर ने रितिक के घर की सीलन को लेकर उनकी फोटो पर कमेंट किया है। बता दें कि अभी रितिक रोशन किराए के घर पर रह रहे हैं। वह इस घर का हर महीने ८ लाख रुपए किराया देते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रितिक रोशन जल्द ही फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं।
Published on:
16 Sept 2021 01:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
