Hrithik Roshan War 2: बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन एक बार फिर चर्चा में हैं इस बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर नहीं, बल्कि अपनी नई फिल्म की रिलीज डेट को लेकर। उनकी अपकमिंग फिल्म वॉर 2 जिसकी रिलीज डेट का फैंस कब से इंतजार कर रहे थे वह खत्म हो गया है। इसमें फैंस ऋतिक के अलावा जूनियर एनटीआर को देखने के लिए भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैँ। साल 2019 में आई फिल्म ‘वॉर’ में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ थे। इस बार मेकर्स ने ट्विस्ट लाने के लिए कास्ट बदल दी। ऋतिक रोशन के साथ साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर को ले आए। दोनों की जोड़ी देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब रिलीज डेट आने के बाद यह इंतजार खत्म हो सकता है।