4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hrithik Roshan ने छोड़ दी थीं ये 5 सुपरहिट फिल्में, नहीं तो आज होते बॉलीवुड के सबसे बड़े ‘Superstar’

बॉलीवुड के सुपरहॉट एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने वैसे तो कई हिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्में को ना भी कहा है, जिसके चलते आज सबसे बड़े 'Superstar' के लिस्ट से बहार ही है. ये फिल्म उस समय की उन हिट फिल्मों में गिनी जाती थीं, जिन्होंने उनमें अभिनय करने वाले एक्टर के करियर को ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया.

4 min read
Google source verification

image

Vandana Saini

Mar 19, 2022

hrithik_roshan_films.jpg

Hrithik Roshan ने छोड़ दी थीं ये 5 सुपरहिट फिल्में, नहीं तो आज होते बॉलीवुड के सबसे बड़े 'Superstar'

'कहो ना प्यार है' (Kaho Naa... Pyaar Hai) फिल्म से साल 2000 में अपने करियर की शुरूआत करने वाले ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की ये पहली फिल्म तो अपना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन ऋतिक रोशन अपने फैंस के बीच छा गए थे. उनके लुक्स, उनके स्टाइल और उनकी चार्मिंग बॉडी के फैंस दीवाने हो गए थे. आज के समय में ऋतिक रोशन को बॉलीवुड में ग्रीक गॉड का दर्जा हासिल है, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि उन्होंने अपने करियर में कुछ बेहद खास फिल्मों को ठुकरा कर गलती नहीं की.

जी हां, ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) भी अपने करियर में कई अहम गलतियां कर चुके हैं और कई ऐसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में छोड़ चुके हैं जो आज के समय में उन्हें इंडस्ट्री में सबसे बड़ा सुपरस्टार बनाने का दम रखती थीं. आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए मेर्कस के दिमाग में सबसे पहले ऋतिक रोशन को साइन करने की बात आई, लेकिन उन्होंने इन फिल्मों को ना बोल दिया और उन फिल्मों में अभिनय करने वाले एक्टर के करियर को ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया.

स्वदेश

निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'स्वदेश' (Swades). इस फिल्म में भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई ना की हो, लेकिन इस फिल्म को देखने के बाद विदेशों में बसे कई एनआरआई लोगों को अपने देश लौटने के लिए प्रेरित किया था. इस फिल्म के लिए निर्देशक ने सबसे पहले ऋतिक रोशन को साइन करने की सोची थी, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को ये कह कर मना कर दिया कि 'मुझे लगा था कि मैं आशुतोष के विजन के साथ न्याय नहीं कर पाऊंगा'. इसके बाद फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को साइन किया गया. इस फिल्म को उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शुमार किया जाता है.

यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan की मां को पसंद आया होने वाली रूमर्ड बहू Saba Azad का ये अंदाज, फोटो पर कमेंट कर दी हरी झंडी

बाहुबली

कुछ खबरों में ऐसा दावा किया जाता है कि साउथ इंडस्ट्री की सुपर-डुपर हिट साबित हुई फिल्म 'बाहुबली' (Baahubali) भी ऋतिक रोशन को ऑफर की गई थी, लेकिन उस समय लो 'जोधा अकबर' जैसी पीरियड फिल्म कर चुके थे. इसलिए वे दूसरी पीरियड फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे. हालांकि बाहुबली के डायरेक्टर एसराजा मौली (SS Rajamouli) ने एक शो के दौरान ये खुलासा किया था कि उनके दिमाग में इस रोल के लिए केवल प्रभास (Prabhas) ही थे.

दिल चाहता है

साल 2001 में फरहान अख्तर की पहली फिल्म 'दिल चाहता है' (Dil Chahta Hai) रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने युवाओं का दिल जीत लिया था. इस फिल्म में आमिर खान (Amir Khan), सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) मुख्य भूमिका में नजर आए थे. तीनों बेस्ट फ्रेंड्स होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को समीर और सिद्धार्थ का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन ऋतिक इस फिल्म का हिस्सा नहीं बने थे. ये फिल्म आज भी फरहान अख्तर के करियर की सबसे बड़ी हिट मानी जाती है.

रंग दे बसंती

इसके अलावा ऋतिक रोशन आमिर खान (Amir Khan) के करियर की सबसे आइकॉनिक फिल्म 'रंग दे बसंती' (Rang De Basanti) में दिए गए ऑफर को भी ठुकरा चुके हैं. ऋतिक को इस फिल्म में करण सिंघानिया का रोल ऑफर किया गया था, जो इस फिल्म में प्रभावशाली किरदार था, लेकिन ऋतिक इस फिल्म से भी चूक गए थे, जिसके बाद इस रोल को साउथ एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) ने पूरी शिद्दत से निभाया था.

लगान

आप ये जानकर हैरना रह जाएंगे कि आमिर खान (Amir Khan) से पहले ये फिल्म 'लगान' (Lagaan) ऋतिक रोशन को ऑफर की गई थी, लेकिन उनको फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद ही नहीं आई. बताया जाता है कि पहले तो आमिर खान ने भी इस फिल्म में काम करने के लिए काफी विचार किया था, लेकिन आशुतोष गोवारिकर का ये प्रोजेक्ट बाद में हिट साबित हुआ और फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड्स में जाने में कामयाब रही. इसे बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन क्रिकेट फिल्म में भी शुमार किया जाता है.

यह भी पढ़ें: शादी के बाद ये बड़े सितारें मना रहे अपनी पहली होली, खूबसूरत फोटो-वीडियो कर रहें शेयर

Story Loader