13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hrithik Roshan की बहन की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, एक्टर संग रोमांस करती आईं नजर, देखें Video

ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन की फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' का आज टीजर रिलीज हो गया है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

May 16, 2024

ishq vishk rebound teaser

'इश्क विश्क रिबाउंड' का टीजर हुआ आउट

ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में पश्मीना रोशन के अलावा रोहित शराफ, जिबरान खान और नैला ग्रेवाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

कैसी है फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड'?

'इश्क विश्क रिबाउंड' फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है। इसमें रोमांस, दोस्ती और धोखा सब कुछ है। इसके टीजर में ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन काफी हॉट और खूबसूरत लुक में दिख रही हैं। इस फिल्म में पश्मीना ने बिकिनी सीन भी दिए हैं। निपुण अविनाश धर्माधिकारी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म थिएटर में 21 जून को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Bollywood Latest News

शाहिद कपूर की फिल्म 'इश्व-विश्व' का सीक्वल है यह फिल्म

'इश्क विश्क रिबाउंड' साल 2003 में आई फिल्म इश्व विश्क का सीक्वल है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ अमृता राव मुख्य भूमिका में थीं। शाहिद और अमृता की यह पहली फिल्म थी, जिसने उन्हें पॉपुलर कर दिया था।