बॉलीवुड

सबा आजाद संग डिनर डेट पर निकले ऋतिक रोशन, फैन ने मांगी सेल्फी तो दिया धक्का?

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और उनकी कथित गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद (Saba Azad) काफी समय से अपने रिश्तों को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। अब एक बार फिर दोनों को साथ देखा गया, लेकिन इस दौरान ऋतिक रोशन 'एटीट्यूड' को लेकर ट्रोल हो गए।

2 min read
Dec 02, 2022
hrithik roshan

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले और फिमेस फैंस के दिलों पर राज करने वाले एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपने से 17 साल छोटी एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद (Saba Azad) के साथ अपने रिश्तों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों को अक्सर ही एक साथ स्पॉट किया जाता है। कभी एयरपोर्ट पर तो कभी किसी रेस्तरां के बाहर। दोनों अक्सर ही साथ में हैंगआउट करते देखे जा सकते हैं।

गुरुवार रात तीनों को साथ में समय बिताते हुए देखा गया। ऋतिक, सबा (Saba Azad) के साथ डिनर डेट के लिए बाहर निकले थे। हाल ही में एक्टर फाइटर का असम शेड्यूल खत्म करने के बाद वापस मुंबई पहुंचे हैं। फिर क्या था दोनों साथ समय बिताने के लिए साथ निकल पड़े।

दोनों को साथ देखते ही पैपाराजी उनके पीछे दौड़ने लगे। इसके साथ फैंस में भी एक्टर के साथ फोटो खिंचवाने के लिए होड़ लग गई। एक फैन ऋतिक के पास सेल्फी के लिए आया, लेकिन, फैन संग सेल्फी क्लिक कराने की जगह अभिनेता ने उसे पीछे किया और कार में बैठने के लिए सबा के लिए रास्ता बनाया।

यह भी पढ़ें- स्वरा भास्कर ने राहुल गांधी को थमाए लाल गुलाब

अब दोनों का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर की इस व्यवहार की लोग निंदा कर रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कई ने कॉमेंट करते हुए फैन को ‘एटीट्यूड’ दिखाने पर नाराजगी व्यक्त की है।

वहीं कुछ लोग ऋतिक की तारीफ भी कर रहे हैं, लेकिन इसके पीछे की वजह कुछ और है। दरअसल में इस दौरान ऋतिक रोशन सबा आजाद के एक्स बॉयफ्रेंड इमाद शाह से भी मिले और उन्हें गले लगाया।

बताया जाता है कि सबा और इमाद इल्क्ट्रो-फंक बैंड का हिस्सा हैं और दोनों अब भी साथ परफॉर्म करते हैं। तस्वीरों में सुपर कूल लुक में ऋतिक और इमाद एक दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं।

ऋतिक और सबा कथित तौर पर पिछले कुछ महीनों से डेटिंग कर रहे हैं। सबा ने ‘दिल कबड्डी’ से अपने अभिनय की शुरूआत की और 2011 में साकिब सलीम के साथ फिल्म ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ में भी नजर आई थीं। उन्हें आखिरी बार एंथोलॉजी सीरीज ‘फील्स लाइक इश्क’ में देखा गया था।

यह भी पढ़ें- सफेद चादर ओढ उमराह करने मक्का पहुंचे शाहरुख खान

Published on:
02 Dec 2022 11:55 am
Also Read
View All