23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन के बीच ऋतिक रोशन ने एक्स वाइफ सुजैन संग दी, पैरेंट्स को एनिवर्सरी की बधाई Video

ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने इस तरह किया विश लॉकडाउन के बीच पैरेंट्स की एनिवर्सरी
2 min read
Google source verification
hritsujain.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से बॉलीवुड का हर स्टार घरों के अंदर कैद है। और फिल्म इंडस्ट्री के सभी सितारे अपने घरों में रहकर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। लेकिन इस लॉकडाउन के चलते कितने सितारे परिवार के साथ रहकर ना तो जन्मदिन मना पा रहे है। ना ही किसी की डेथ हो जाने के कारण अपनों से मिल पा रहे है। कुछ स्टार्स ने तो शादियां और बड़े-बड़े इवेंट्स तक कैंसिल कर दिए हैं

और इन्ही के बीच कुछ ऐसा ही बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के साथ भी देखने को मिला। ऋतिक रोशन ने अबी हाल ही में अपने परिवार के साथ मिलकर राकेश और पिंकी रोशन की शादी की सालगिरह मनाई। ऐसे में ऋतिक रोशन का पूरा साथ देती नजर आई उनकी एक्स वाइफ सुजैन जिन्होनें इस सालगिरह के खास बनाने के लिए बच्चों के संग मिलकर गाना भी गाया।

बीवी-बच्चों संग गाया गाना

ऋतिक रोशन ने इस खास मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें उनके पिता राकेश रोशन और पत्नी पिंकी रोशन के साथ नजर आ रहे है। यह स्विट्जरलैंड ट्रिप का थ्रोबैक वीडियो है।

दूसरे वीडियो में आप देख सकते है कि अपने पिता राकेश रोशन से वीडियो कॉल पर बात करते हुए दिख रहे हैं। सभी की चेहरे पर खुशी की मुस्कान है।

वहीं तीसरी वीडियो में आप ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान को बच्चों रिहान और रिदान संग हैप्पी एनिवर्सरी गाते देख सकते हैं. वीडियो में ऋतिक पियानो भी बजा रहे हैं। पैरेंट्स को एनिवर्सरी की बधाई देते हुए ऋतिक रोशन कैप्शन में लिखा, 'आपके मन का नाचना जरूरी है। अब वो बाहर हो या घर के अन्दर! हैप्पी एनिवर्सरी मम्मी और पापा। लव यू। 22 अप्रैल 2020. #familyspirit #bethereforeachother #naturalhairnotwigs #49years @rakesh_roshan9 @pinkieroshan.'

बता दें कि कि इन दिनों लॉकडाउन की वजह से ऋतिक रोशन अपने घर में हैं। और साथ में उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान भी हैं। ऋतिक रोशन ने भी अन्य स्टार्स की तरह हाल ही में गरीब परिवार से आए पैपराजी के लोगों की मदद करने का फैसला किया है। ऐसे में सेलेब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने सोशल मीडिया के जरिए उनका शुक्रिया अदा किया था। इसके साथ ही कोरोना वायरस से जंग में भी ऋतिक रोशन डोनेशन कर सरकार का साथ दे रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग