6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान के पीएम की तारीफ कर बुरी फंसी ये भारतीय अदाकारा, गलती का अहसास हुआ तो…

एक्ट्रेस Huma Qureshi एक विवाद में फंसती नजर आ रही हैं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Mar 02, 2019

Huma Qureshi appreciate Pakistan PM Imran khan people troll

Huma Qureshi appreciate Pakistan PM Imran khan people troll

इन दिनों India-Pakistan में तनाव का माहौल है। Pulwama आतंकी हमले के बाद से दोनों तरफ आक्रोश देखने को मिल रहा है। ऐसे में लगातार दोनों ओर से Social Media पर लोग अपने विचार रख रहे हैं। कई विचार विवाद का कारण भी बन रहे हैं। हाल में बॅालीवुड एक्ट्रेस Huma Qureshi भी कुछ ऐसे ही विवाद में फंसती नजर आ रही हैं।

दरअसल, हूमा कुरैशी ने भारत-पाक के बीच हुए इस तनाव पर विचार रखते हुए एक ट्वीट जारी किया। उन्होंने लिखा, 'भारत ने सही किया जो ये संदेश दिया की हम आतंकवाद नहीं सहेंगे और पाकिस्तान ने सही किया जो हमारे देश के हीरो विंग कमांडर अभिनंदन को वापस घर भेज दिया। इमरान खान को हमेशा साउथ इस्ट एशिया के स्टेटमैन के रूप में याद रखा जाएगा।'

लेकिन कुछ देर बाद ही हूमा ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। उन्होंने दुबारा सिर्फ इतना लिखा, 'भारत ने सही किया जो ये संदेश दिया की हम आतंकवाद नहीं सहेंगे और पाकिस्तान ने सही किया जो हमारे देश के हीरो विंग कमांडर अभिनंदन को वापस घर भेज दिया। उम्मीद करते हैं की दोनों देशों के लीडर शांति बनाए रखने का एक सही मार्ग ढूंढ लेंगे।'

लेकिन तब तक लोग उनकी गलती पकड़ चुके थे। हूमा को पाकिस्तान के पीएम की तारीफ करने पर यूजर्स ने जमकर खरी-खोटी सुनाई।