7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हुमा कुरैशी ने तीनों खान्स पर दिया बड़ा बयान, कहा- जब मैं आई थी तब…

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी का कहना है कि जब मुंबई आई थी तो मैंने इंडस्ट्री के पॉपुलर खान्स एक्टर्स के साथ काम करने का सपना नहीं देखा था।

2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Aug 18, 2018

huma qureshi

huma qureshi

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी का कहना है कि जब मुंबई आई थी तो मैंने इंडस्ट्री के पॉपुलर खान्स एक्टर्स के साथ काम करने का सपना नहीं देखा था। अभी तक मैंने खान्स के साथ केवल एक ही फिल्म की है। हाल ही में एक सेलिब्रेटी टॉक शो में हुमा कुरैशी ने अपने पहले कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की फिल्म 'छाबड़ा का डाबरा' से अपनी जर्नी के बारे में बात की। इस शो के दौरान छाबड़ा ने हुमा से पूछा क्या वह बॉलीवुड के खान्स के साथ काम करने का सपना देखती थीं। इसके जवाब में 'बदलापुर' एक्ट्रेस ने कहा, 'वास्तव में जब मैं मुंबई आई थी तो मेरे लिए ये मायने नहीं रखता था कि मैं किसके साथ काम कर रही हूं। मैं सिर्फ फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थीं।'

भारतीय लिबास में दिखे प्रियंका के निक, सगाई के बाद की खूबसूरत तस्वीरें आई सामने

आमिर, अभिषेक के साथ टीवी पर किया काम
हुमा ने बताया, 'उन्हें सलाह दी गई थी कि सबसे पहले एक अच्छी कर्मिशिलय में एंट्री करें जिससे वह फिल्म डायरेक्टर्स के नजरों में आ सके। इस सलाह को मानते हुए उन्होंने आमिर खान, अभिषेक बच्चन जैसे इंडस्ट्री के बड़े लोगों के साथ टीवी पर कर्मिशियल किया।

पहले दिन सेट पर रह गई थी चकित
हुमा ने बताया कि कैसे वह पहली बार सेट पर अपने साथ दिग्गज स्टार्स को देखकर चकित रह गई थी, लेकिन उस समय उनका स्टेज एक्टर होने का एक्सपीरियंस काम आया। उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ परफॉर्म किया और अपनी डेब्यू फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के किरदार से इंडस्ट्री में पहचान बनाई और इस फिल्म के लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिले।'

मौनी रॉय को पार्टियों में जाने से मना करते थे अक्षय कुमार

रिंग सेरेमनी के लिए मुंबई पहुंचा निक का परिवार, इस शुभ काम से पहले प्रियंका करवाएंगी एक विशेष पूजा

अपना प्यार साबित करने के लिए निक करने जा रहे ये दर्दनाक काम! प्रियंका को पता चला तो रह गईं हक्की-बक्की!