
Atal bihari Vajpayee
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी का बीते दिन यानी 16 अगस्त, 2018 को निधन हो गया। उन्हें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन सहित तमाम एक्टर्स ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। 93 साल की उम्र में पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद किसी ने उन्हें महान वक्ता और प्रवक्ता बताया तो किसी ने दुख व्यक्त किया और देश का महान नेता बताया।
अमिताभ बच्चन ने अटल बिहारी वाजपेयी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और एक प्रख्यात कवि और महान नेता बताया।
शाहरुख खान ने भी श्रद्धांजलि दी और लिखा की उन्होंने अपने बचपन का एक हिस्सा खो दिया और देश ने अपना महान नेता खो दिया।
प्रियंका चोपड़ा ने दुखी मन से ट्वीट करके लिखा, 'भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी विचार और योगदान वास्तव में उल्लेखनीय थे। राष्ट्र हमेशा उन्हें याद रखेगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। परिवार के लिए मेरे विचार और संवेदना।'
ऋतिक ने पिता राकेश रोशन के साथ अटल जी की एक पुरानी तस्वीर शेयर करके श्रद्धांजलि दी।
अनुपम खेर ने वीडियो बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनका जीवन देश के लिए समर्पित करने के लिए धन्यवाद दिया।
काफी समय पहले से थे बिमार
भारतीय राजनीति के अजातशत्रु कहे जाने वाले नेता अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में गुरुवार को निधन हो गया। बता दें कि वह बीते 11 जून से एम्स में भर्ती थे। वाजपेयी ने गुरुवार शाम 5:05 बजे अंतिम सांस ली। बुधवार को उनकी हालत गंभीर हो गई और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। वाजपेयी को गुर्दा (किडनी) की नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली में संक्रमण आदि के बाद 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था। मधुमेह पीड़ित 93 वर्षीय भाजपा नेता का एक ही गुर्दा काम करता था
Published on:
17 Aug 2018, 2:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.