15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mr. India की Huzaan Khodaiji अब बन गई है दो बच्चों की मां, Photos में दिखा ग्लैमरस अंदाज

फ़िल्मों में कई चाइल्ड आर्टिस्ट नज़र आ चुके हैं। जिन की एक झलक ने फैंस को दीवाना अभी तक बना रखा हैं। Huzaan Khodaiji ऐसे ही चाइल्ड आर्टिस्ट में से आती हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

2 min read
Google source verification
huzaan khodaiji little girl tina of mr india latest photos viral

huzaan khodaiji little girl tina of mr india latest photos viral

हिन्दी फ़िल्म जगत का ब्लॉक बस्टर फ़िल्म ‘मिस्टर इंडिया’ काफ़ी सुर्ख़ीयों में रहा था। इस फ़िल्म के मुख्य किरदार अनिल कपूर और श्रीदेवी थी। ‘मिस्टर इंडिया’ में नन्ही टीना किसे याद नहीं होगी। टीना अब काफ़ी अलग दिखने लगी हैं और टीना पहले से काफ़ी बड़ी भी हो गई हैं। और अब वह खुद दो बच्चों की मां बन चुकी हैं अभी उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा हैं।

अनिल कपूर की फ़िल्म मिस्टर इंडिया में एक मासूम बच्ची के रोल में नज़र आने वाली हुजान खोदैजी अपनी मुस्कुराहट से लाखों लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई थी। इस फ़िल्म में उनकी पहली झलक ने ही इन लोगों का दिल जीत लिया था।

मिस्टर इंडिया को रिलीज़ हुए क़रीबन तीन दशकों से भी ज़्यादा हो चुका हैं। अब हुजान खोदैजी लाइमलाइट से दूर सिंपल जीवन व्यतीत कर रही हैं। लेकिन ख़ूबसूरती के मामले में वो किसी एक्टर से कम नहीं हैं। उनके लाखों दीवाने आज भी हैं।

आपको बता दें कि हुजान खोदैजी मैंने मिस्टर इंडिया के बाद एक भी फ़िल्म नहीं किया था। ख़बरों की मानें तो हुजान खोदैजी किसी कॉरपोरेट कंपनी में मार्केटिंग फिल्ड में काम करती है और वह आज भी काफ़ी सक्सेसफुल लेडी हैं। हुजान खोदैजी जिस कंपनी में काम करती है उसका नाम ‘लिंटास’ हैं। वो इस कंपनी के एडवर्टाइज़िंग का काम करती हैं।

हुजान खोदैजी जब मिस्टर इंडिया में नज़र आयी थी तब उनकी उम्र मात्र छः बरस थी फ़िलहाल उनकी उम्र 41 साल हैं। अगर उनकी पर्सनल लाइफ़ के बारे में बात करें तो फ़िलहाल उनकी अभी दो बेटियां हैं जिनसे वह बेहद ही ज़्यादा प्यार करती हैं।

यह भी पढ़े- एक्टिंग में आने से पहले LIC एजेंट का काम कर चुके हैं अभिषेक बच्चन, जानें- क्यों गिनीज में दर्ज है नाम?