18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस एक्ट्रेस को अच्छा लगता है चैलेंज लेना

मुझे चैलेंज लेना पसंद है, मैं चाहती हूं कि कॅरियर में हर दिन कोई नया चैलेंज लूं
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Preeti Jain

•

May 18, 2015

Huma Qureshi

Huma Qureshi

मुंबई। डिफरेंट रोल को लेकर चर्चा में
रहने वाली हुमा कुरैशी मानती हैं कि हर दिन कुछ नया करना चाहिए। हाल ही एक इवेंट के
दौरान दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "मुझे चैलेंज लेना पसंद है। मैं चाहती हूं कि
कॅरियर में हर दिन कोई नया चैलेंज लूं। एक्टर के तौर पर मैं हर तरह के किरदार करना
चाहती हूं।

यदि मैं चैलेंज नहीं लूंगी, तो ऑडियंस मुझसे बोर हो जाएगी। यदि
मुझे एक जैसे रोल करना होता, तो एक्टर की बजाय मैं किसी बैंक में काम करती। एक्टर
के तौर पर मेरी जिम्मेदारी है कि मैं हर बार नए रूप में ऑडियंस के सामने आऊं और
इसके लिए मुझे एक्सपेरिमेंट करना होगा।

मैं अपने कम्फर्ट जोन से बाहर
निकलने की कोशिश करती हूं, ताकि कुछ नया कर सकूं।" गौरतलब है कि थिएटर से जुड़ी
हुमा ने फिल्म "गैंग्स ऑफ वासेपुर" से एक्टिंग कॅरियर की शुरूआत की थी। इसके बाद वे
कई फिल्मों में प्रतिभा दिखा चुकी हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग