29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैं बेहद खुश और संतुष्ट हूं: कैटरीना

अभिनेत्री का कहना है कि वह जिस तरह की फिल्में कर रही हैं, उनसे बेहद खुश और संतुष्ट हैं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 16 Nov 2017, 7:46 PM IST

katrina kaif

katrina kaif

बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों जैसे 'नमस्ते लंदन', 'धूम-3' और 'एक था टाइगर' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं अभिनेत्री कैटरीना कैफ की पिछली कुछ फिल्में 'बार-बार देखो' और 'जग्गा जासूस' बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाईं, लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि वह जिस तरह की फिल्में कर रही हैं, उनसे बेहद खुश और संतुष्ट हैं। कैटरीना से जब पूछा गया कि क्या वह फिल्मों और विज्ञापनों में व्यस्त रहने के कारण अपने लिए खाली वक्त की कमी महसूस करती हैं? इस पर अभिनेत्री ने कहा, "मैं वास्तव में अपने काम का लुत्फ उठाती हूं।"

कैटरीना ने कहा, "मैं जो भी करना चाहती हूं, उस पर ध्यान देती हूं। मैं जिस तरह की फिल्में कर रही हूं..पसंदीदा लोगों के साथ काम करने का मौका पाकर और नए लोगों से सीखने को लेकर बहुत खुश और संतुष्ट हूं। यह चीज ब्रांड के साथ भी है। यह सिर्फ सेट पर नजर आने के बारे में नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे की बातों का हिस्सा बनने के बारे में भी है, इसलिए मैं अपने काम का आनंद लेती हूं।" कैटरीना अपनी पिछली कुछ फिल्मों के असफल होने पर भी सकारात्मक रुख अपनाए हुए हैं।

Up and at it ....... 😌🌺

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

कैटरीना (34) ने कहा, "हर फिल्म के साथ आप यह कोशिश करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि आप सीख रहे हैं और कहीं किसी मोड़ पर अगर आप परेशान होते हैं तो शायद खुद से सवाल करते हैं, 'क्यों, यहां क्या हो रहा है? मुझसे कहां गलती हो रही है? मुझे कैसे खुद को आगे बढ़ाना है।"'

उन्होंने कहा कि हर किसी को ऐसे दौर से गुजरना पड़ता है, जहां वे बहुत प्रेरित होते हैं और फिर कभी-कभी ऐसा समय भी आता है, जब वे निरुत्साहित महसूस करते हैं। लेकिन हमेशा खुद को आगे बढऩे के लिए प्रेरित करना चाहिए और नई चीजें करने की कोशिश करनी चाहिए। अभिनेत्री जल्द ही बड़े पर्दे पर सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में नजर आएंगी। वह अमिताभ बच्चन और आमिर खान के साथ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में भी काम कर रही हैं।

वैसे जहां तक कैट की खुशी और संतुष्ट की बात है, तो इसमें सलमान की बहुत बड़ी भूमिका मानी जा रही है। सलमान ने कैट को रणबीर के साथ हुए ब्रेकअप के दुख से उबारा है। ऐसा माना जा रहा है कि टाइगर जिंदा है की शूटिंग के दौरान दोनों एक बार फिर बेहद करीब आए। कैटरीना से सलमान की बढ़ती नजदीकियिों का ही नतीजा है कि एक वक्त जिस यूलिया वंतूर से सलमान की शादी तक खबरें थी...अब वहीं यूलिया का कहीं अता-पता नहीं है। आने वाली 27 दिसंबर को सलमान अपने जीवन का सबसे बड़ा फैसला कर सकते हैं। अपने पैरेंट्स को शादी के लिए हां कह सकते हैं। लेकिन बर्थडे पर क्या यूलिया आएंगी?