1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कास्टिंग काउच पर कृति सैनन ने दिया ये बड़ा बयान

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन का कहना है कि उन्होंने कभी कास्टिंग काउच का सामना नहीं किया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 17 Sep 2017, 6:46 PM IST

Kriti_Sanon

Kriti_Sanon

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन का कहना है कि उन्होंने कभी कास्टिंग काउच का सामना नहीं किया। कृति ने बॉलीवुड में अपने कॅरियर की शुरूआत वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म हीरोपंती से की थी। इसके बाद कृति ने दिलवाले, राबता और हाल ही में प्रदर्शित फिल्म बरेली की बर्फी में काम किया। कृति सैनन का कहना है कि उनका फिल्म जगत में मेरा कोई भी 'गॉडफादर' नहीं है और उन्होंने कभी भी 'कास्टिंग काउच' का सामना नहीं किया।

कृति सैनन ने कहा, 'मैं इस पेशे में आने से पहले इंजीनियर थी और इंजीनियरिंग से एक्टिंग क्षेत्र में आना बहुत बड़ा बदलाव रहा। मुझे लगता था कि यह बहुत बड़ा सपना है। मुझे लगता है कि कास्टिंग काउच जैसी कोई चीज नहीं होती, सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि कहीं भी। सौभाग्य से मैंने कभी इसका सामना नहीं किया। मैं एक एजेंसी से जुड़ी और भगवान की कृपा से मेरे साथ इस तरह का कुछ भी नहीं हुआ।'

कृति सैनन ने कहा , 'असफलता से मत डरिए। असफलता आपको मजबूत बनाती है। किसी को यह कहने का मौका मत दीजिए कि आप नहीं कर सकते। जब आप फिल्म की समीक्षाएं पढ़ते हैं, फिर चाहे उस फिल्म में किसी लड़की की छोटी भूमिका हो या बड़ी। लोग हीरो और विलेन के बारे में ही बात करते हैं और हीरोइन के बारे में ज्यादा नहीं लिखते। अब इस मानसिकता में बदलाव आ रहा है। लोग अब महिला प्रधान फिल्मों को पसंद कर रहे हैं।'

कृति ने नवाज को ना कहा
हाल ही में खबर आई थी कि बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस कृति सेनॉन और सुपर टैलेंटेड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी एक साथ एक रोमांटिक-कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में दिखाई देंगे। ऐसे में काफी लोग एक्साईटेड हो गए थे। क्योंकि नवाज और कीर्ति दोनों ही अलग अलग किस्म की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में पर्दे पर इन दोनों को एक साथ रोमांस और कॉमेडी करते देखना एक बेहद ही अलग अनुभव होने वाला था मगर अफसोस है कि ये जोड़ी नहीं बनने जा रही हैं। क्योंकि कृति ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया है। जी हां, कृति ने नवाज की इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद फिल्म के प्रोड्यूसर विशाल भारद्वाज ने अपनी टीम को दूसरी हिरोइन की तलाश करने को कह दिया है।