
Kareena_Taimur
लगता है बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के स्टारडम पर उनके बेटे तैमूर अली खान का स्टारडम भारी पड़ रहा है। तैमूर सोशल मीडिया पर इतने फेमस हो चुके हैं हर कोई उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। करीना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘वीर दी वेडिंग’ की शूटिंग में काफी व्यस्त है। इसी सिलसिले में कई बार उनके लाडले बेटे तैमूर को सेट पर देखा गया। जिसके बाद से मीडिया में खबरे आने लगी है कि तैमूर अपनी मम्मी की फिल्म वीर दी वेडिंग से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे है। इसके बाद तैमूर के फैंस उनकों देखने के लिए क्रेजी हो रहे थे। लेकिन करीना ने अपने लिटिल प्रिंस को लेकर उड़ रही खबरों को विराम दिया है।
इस मामले में करीना कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा—'उनकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में तैमूर नहीं है।' लेकिन इसके लिए करीना ने जो वजह बताई वो बड़ी दिलचस्प है। हाल में करीना कपूर ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट एक वीडियो में कहा, तैमूर फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन उसकी मम्मी जरूर फिल्म में हैं। मेरे ख्याल से यह काफी है।
करीना ने तैमूर के फिल्म में ना होने की वजह मजाकिया अंदाज में बताते हुए कहा, हमारी प्रोड्यूसर रिया कपूर तैमूर और मेरा खर्चा नहीं उठा सकती। हम दोनों को फिल्म में साथ लेने से फिल्म का बजट गड़बड़ा जाएगा। इसलिए मेरा फिल्म करना ही काफी है। फिल्म में अपने लुक पर बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं फिल्म का अपना लुक दिखाना चाहती हूं, लेकिन प्रोड्यूसर हमें इसकी इजाजत नहीं दे रही हैं। वैसे हम शूटिंग को बहुत एंजॉय कर रहे हैं।
आपको बता दें कि इस फिल्म को सोनम कपूर की बहन रिया कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं। इसमें करीना के अलावा सोनम कपूर और स्वरा भास्कर नजर आएंगी। प्रेग्नेंसी के बाद करीना कपूर की यह पहली फिल्म होगी। उनके फैंस पोस्ट प्रेग्नेंसी करीना को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।
Published on:
17 Sep 2017, 4:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.