1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Box Office: दूसरे दिन कंगना की सिमरन ने मचाया धमाल, दो दिन में कमाए इतने करोड़

कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 'सिमरन' ने शुक्रवार को लगभग 4 करोड़ रुपए की बंपर कमाई की...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 17 Sep 2017, 3:26 PM IST

Simran

Simran

बीते शुक्रवार को रिलीज हुई कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 'सिमरन' की कमाई में शनिवार को बंपर उछाल देखने को मिला। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने फिल्म के कलेक्शन की जानकारी देते हुए कहा है कि बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में 35.74 प्रतिशत का उछाल आया है। फिल्म के दूसरे दिन की कमाई की जानकारी देते हुए तरन ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है कि इस फिल्म ने दूसरे दिन 3.76 करोड़ रुपए की कमाई की। इस तरह से दो दिन में फिल्म सिमरन ने कुल 6.53 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। सिमरन का कुल बजट 39 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस फिल्म को हंसल मेहता ने निर्देशित किया है।


फिल्म समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बाद भी सिमरन की ओपनिंग अच्छी रही। वहीं दूसरी तरफ फरहान अख्तर की फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' ने शनिवार को 2.04 करोड़ रुपए का कारोबार किया। कंगना रनैता 'सिमरन' की रिलीज से पहले अनेक विवादों में रही है। लेकिन फिर भी फिल्म समीक्षकों ने खास तौर पर कंगना की एक्टिंग को सराहा है।


बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। यह फिल्म संदीप कौर की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में कंगना ने प्रफुल्ल पटेल नाम की एक महिला का किरदार निभाया है जिसका तलाक हो चुका है। धीरे-धीरे प्रफुल्ल ऐसे अपराध की ओर बढ़ती चली जाती है जहां से उसका निकल पाना मुश्किल हो जाता है। फिल्म में कंगना के साथ-साथ सोहम शाह, अनीशा जोशी, मार्क जस्टिस मुख्य भूमिका में हैं।