
tori black-ram gopal varma2
मुंबई। बॉलीवुड फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं। हाल ही में उनकी ऑटोबायोग्राफी गंस एंड थाइस का : द स्टोरी ऑफ माई लाइफ का लॉन्चिंग इवेंट रखा गया, जहां उन्होंने कहा कि वे अपनी लाइफ में मदर टेरेसा से नहीं, बल्कि पोर्न स्टार टोरी ब्लैक से प्रेरित रहे हैं।
मदर टेरेसा से प्रेरित नहीं हैं वर्मा
वर्मा ने कहा कि मैं मदर टेरेसा को नहीं जानता हूं, क्योंकि मैंने चैरिटी या कल्याण के लिए काम नहीं किया है। इसलिए मैं मदर टेरेसा से ज्यादा पोर्न स्टार टोरी ब्लैक से इंस्पायर्ड रहा हूं।
कौन है टोरी ब्लैक
टोरी ब्लैक एक अमरीकी पोर्न स्टार्स हैं। वर्मा के मुताबिक मैंने टोरी ब्लैक का एक इंटरव्यू देखा था, जिसमें उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री में आने के अपने फैसले के बारे में बताया था। मैंने इससे ज्यादा साफगोई नहीं देखी। लोग पोर्न इंडस्ट्री में काम करने वालों का हीन दृष्टि से देखते हैं। ऐसे में खुद को पोर्न इंडस्ट्री से होने की बात कबूल करने में काफी हिम्मत चाहिए। मुझे ये स्वीकार करने में कोई समस्या नहीं है कि मैं पोर्न देखता हूं।
श्रीदेवी की थाइस पर रखा बुक का नाम
जब उनकी ऑटोबायोग्राफी के नाम पर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी बुक का नाम एक सवाल का जवाब देते वक्त सूझा। रामू से सवाल किया गया था कि वे सिनेमा में क्यों आए? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि अमिताभ बच्चन की फिल्म दीवार में उनके हाथ में गन और श्रीदेवी की फिल्म हिम्मतवाला में उनकी थाइस (जांघ) ने उन्हें सिनेमा में आने के लिए प्रेरित किया था।
Published on:
30 Nov 2015, 1:24 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.