18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नासिर हुसैन संग अपनी अधूरी प्रेम कहानी पर आशा पारेख का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मैं किसी का घर नहीं…’

Asha Parekh Love Story: वेटरन एक्ट्रेस आशा पारेख ने अपने जीवन के सबसे खास रिश्ते को याद करते हुए कहा कि फिल्ममेकर नासिर हुसैन ही वह इकलौते शख्स थे जिन्हें उन्होंने सच में प्यार किया। दोनों का रिश्ता गहरा था, लेकिन उन्होंने कभी नासिर के परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं की।

3 min read
Google source verification
asha parekh nasir hussain

Asha Parekh with Nasir Hussain सोर्स : (fb/bollywood reels)

Asha Parekh Love Story: वेटरन एक्ट्रेस आशा पारेख ने अपने जीवन के सबसे खास रिश्ते को याद करते हुए कहा कि फिल्ममेकर नासिर हुसैन ही वह इकलौते शख्स थे जिन्हें उन्होंने सच में प्यार किया। दोनों का रिश्ता गहरा था, लेकिन उन्होंने कभी नासिर के परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं की।

नासिर हुसैन से था खास रिश्ता (Asha Parekh love story)

दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख ने हाल ही में अपने निजी जीवन से जुड़ी एक भावुक याद साझा की। उन्होंने बताया कि मशहूर फिल्ममेकर नासिर हुसैन उनके जीवन के ऐसे इंसान थे जिन्हें उन्होंने सच्चे दिल से प्यार किया।

आशा पारेख ने कहा कि बॉलिवुड में अक्सर लोग अपने पुराने रिश्तों के बारे में खुलकर बात नहीं करते, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने जज़्बातों को ईमानदारी से स्वीकार किया है। उनके मुताबिक, 'नासिर साहब ही वो इकलौते आदमी थे जिन्हें मैंने जिंदगी में प्यार किया।' वह मानती हैं कि किसी ऐसे व्यक्ति को स्वीकार करना जिसे आप सच में चाहते थे, गलत नहीं बल्कि सम्मान की बात है।

साथ काम करते हुए बढ़ी नजदीकियां

आशा पारेख और नासिर हुसैन की मुलाकात फिल्म 'दिल देके देखो' के दौरान हुई थी। इसी फिल्म से उन्हें इंडस्ट्री में बड़ा मौका मिला और यहीं से दोनों के बीच एक खास रिश्ता भी बन गया।

इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनकी जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में दीं। इनमें 'तीसरी मंजिल' और 'कारवान' जैसी लोकप्रिय फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों की सफलता ने आशा पारेख को उस दौर की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया। कहा जाता है कि दोनों के बीच गहरा भरोसा और सम्मान था, जो उनके पेशेवर रिश्ते को भी मजबूत बनाता था।

प्यार था लेकिन शादी नहीं की

हालांकि दोनों के बीच गहरा लगाव था, लेकिन आशा पारेख ने कभी शादी के बारे में नहीं सोचा। इसकी सबसे बड़ी वजह यह थी कि नासिर हुसैन पहले से शादीशुदा थे और उनका परिवार था।

अभिनेत्री का कहना था कि वह कभी किसी का घर तोड़ने वाली नहीं बनना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने अपने जज्बातों को दिल में ही रखा और पूरी जिंदगी शादी नी करने का फैसला किया। आशा पारेख के मुताबिक, किसी से प्यार करना और उसकी इज्जत करना सबसे जरूरी होता है। शायद यही वजह है कि आज भी वह इस रिश्ते को बहुत सम्मान और स्नेह के साथ याद करती हैं।

यादों में आज भी जिंदा है रिश्ता

आशा पारेख कहती हैं कि समय बीत जाने के बाद भी यह रिश्ता उनकी यादों में हमेशा खास रहेगा। वह मानती हैं कि जिंदगी में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो हमेशा दिल के करीब रहते हैं, चाहे हालात उन्हें किसी मुकाम तक न पहुंचा पाएं। उनके लिए नासिर हुसैन सिर्फ एक फिल्ममेकर या सहयोगी नहीं थे, बल्कि ऐसे इंसान थे जिन्होंने उनके जीवन पर गहरी छाप छोड़ी। यही वजह है कि इतने सालों बाद भी वह अपने इस रिश्ते को गर्व और सम्मान के साथ याद करती हैं।