
इब्राहिम अली खान की फोटो पर पलक तिवारी ने किया कमेंट
Ibrahim Ali Khan Instagram: इंब्राहिम अली खान और पलक तिवारी की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। दोनों को पावर कपल कहा जाता है, लेकिन कभी पलक और इब्राहिम ने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया। दोनों एक दूसरे को अच्छा दोस्त कहते हैं। अब इसी बीच इब्राहिम अली खान ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘नादानियां’ के बाद नई फिल्म की BTS तस्वीरें शेयर की हैं। जिस पर पलक तिवारी ने कमेंट किया है।
इब्राहिम अली खान जल्द फिल्म ‘सरजमीं’ में नजर आने वाले हैं। रिलीज से पहले इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘सरजमीं’ की तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ तस्वीरों में इब्राहिम सेना की वर्दी पहने बंदूक चलाते दिख रहे हैं। वहीं, कुछ तस्वीरें फिल्म के सेट के दौरान की हैं, जिनमें सिर्फ पेड़ और आसमान दिख रहा है। इस दौरान इब्राहिम ने कई सेल्फी भी पोस्ट की हैं। जिस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
इब्राहिम की फोटो देख फैंस ने उन्हें अपने पापा सैफ की कार्बन कॉपी बताया है। इस बीच एक कमेंट जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, वो था पलक तिवारी का। पलक तिवारी का नाम काफी लंबे वक्त से इब्राहिम के साथ जोड़ा जा रहा है। पलक ने कमेंट में सिर्फ स्टार वाला इमोजी बनाकर इब्राहिम को स्टार बताया है। इसके बाद हर कोई एक बार फिर दोनों के रिश्ते को कंफर्म करता नजर आ रहा है।
बता दें, इब्राहिम अली की नई फिल्म ‘सरजमीं’ की बात करें तो इसमें इब्राहिम के साथ काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी आतंकवाद पर आधारित हो सकती है। फिल्म में इब्राहिम काजोल के बेटे बने हैं। बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी द्वारा निर्देशित ‘सरजमीं’ 25 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। उससे पहले ही ये फिल्म चर्चाओं में हैं।
Updated on:
17 Jul 2025, 10:09 AM IST
Published on:
17 Jul 2025, 10:08 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.