आईफा अवॉर्ड सेरेमनी 26 मई और 27 मई को हुई। ऐसे इवेंट की शान मानी जाने वाली आइटम क्वीन राखी सावंत का ग्रीम कार्पेट लुक भी सामने आ चुका है। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राखी अपने आईफा ग्रीन कार्पेट लुक को फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने इंटरव्यू दिया और बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की तीसरी शादी की चर्चाओं पर मुहर लगा दी।