3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IIFA AWARD 2018: शाहिद को बाद अब इस एक्टर की तबियत हुई खराब, नहीं कर पाएंगे आईफा में परफॉर्मेंस

अर्जुन ने ट्वीट कर लिखा, 'मुझे बीमार होने से नफरत है।

2 min read
Google source verification

image

Priti Kushwaha

Jun 22, 2018

shahid kapoor

shahid kapoor

इस बार आईफा अवॉर्ड्स के लिए अच्छी खबरें सामने नहीं आ रही हैं। पहले शाहिद कपूर के चोट लगने की खबर सामने आई थी ओर अब अर्जुन कपूर भी बीमार हो गए हैं। खबरों की मानें तो ये दोनों स्टार्स अब आईफा में परफॉर्म नहीं कर पाएंगे। वहीं अर्जुन को लेकर खबरें आ रही हैं कि वह फिलहाल अभी दवाइंया ले रहे हैं। वह खुद को जल्द से जल्द ठीक करना चाहते हैं।

बीमारी को लेकर अर्जुन ने किया ट्वीट:
अपनी बीमारी को लेकर अर्जुन ने ट्वीट कर लिखा, 'मुझे बीमार होने से नफरत है। यह एक ऐसी दुविधा है कि आप कभी-कभी खुद को दवा देते हैं और बीमारी में ही काम करते हैं, या आराम करते हैं और अपने काम से हार जाते हैं। वैसे, मुझे लगता है कि मैं समय से ठीक हो जाउंगा और आईफा के मंच पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दे पाउंगा।'

शाहिद को लगी चोट:
बता दें शाहिद इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग में बिजी हैं। इसी फिल्म की शूटिंग को दौरान एक डांस मुश्किल स्टेप को करने की कोशिश में उनकी पीठ में लचक आ गई थी। जिसकी वजह से उन्हें पीठ में तेज दर्द की समस्या हो गई है। इसी वजह से वह इस बार आईफा में परफॉर्म नहीं कर सकेंगे। डॉक्टर्स ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी है। हालांकि अभी आयोजकों की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि कल रात को उन्हें बैंकॉक के लिए रवाना होना था, लेकिन शाहिद को अपनी हालात को देखते हुए प्लान कैंसिल करना पड़ा।

ये स्टार्स भी आने वाले हैं:
आईफा अवॉर्ड शो की शाम को यादगार बनाने के लिए रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, कृति सैनन, बॉबी देओल और नुसरत भरुचा जैसी फिल्मी सितारे आ रहे हैं। साथ ही अवॉर्ड शो की मेजबानी रितेश देशमुख और करण जौहर करने वाले हैं। लेकिन मंच पर तो रेखा की परफॉर्मेंस निश्चित रूप से आकर्षण का केंद्र रहेगी।

Story Loader