बॉलीवुड इंडस्ट्री में आईफा अवॉर्ड्स काफी मायने रखता है। यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स शो में से एक है । बी-टाउन स्टार्स भी इस शो के आने का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार कयास लगाए जा रहे है कि आईफा अवॉर्ड शो बैंकॉक में बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा । इतना ही नहीं इस साल जो स्टार्स इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे उनकी लिस्ट सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि इस साल प्रियंका चोपड़ा, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर जैसे बड़े स्टार्स शानदार परफॅारमेंस देते हुए नजर आएंगे ।