शिरकत करने वाले स्टार्स को है बेसब्री से इंतजार
'राजस्थान पत्रिका' को दिए एक साक्षात्कार में श्रद्धा ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया, 'इस इंडस्ट्री ने मेरे बचपन का सपना साकार किया है और यहां तक पहुंचने के लिए मुझे सभी लोगों का पूरा सपोर्ट मिला है।' 'आईफा' को लेकर उन्होंने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर अवॉर्ड पाना सभी के लिए एक बड़ी उपलब्धि से कम नहीं होती, इसलिए उस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले कई स्टार्स की शाम उस दिन गुलजार होने वाली है।'