10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इलियाना डिक्रूज ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, लोग बोले- बच्चे के पिता का नाम तो बता दो…

Ileana D Cruz Flaunt her Baby Bump : इलियाना डिक्रूज ने अपनी प्रेग्नेंसी को अनाउंस करते हुए सभी को चौंका दिया था। अब पहली बार एक्ट्रेस ने एक वीडियो को शेयर करते हुए अपने बेबी बंप की झलक दिखाई है। जिसके बाद से फैंस एक्ट्रेस के होने वाले बच्चे के पिता का नाम जानने के लिए उत्सुक हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

May 04, 2023

ileana_d_cruz_share_a_video_flaunt_her_baby_bump_people_asked_her_the_father_name_of_the_child.png

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D Cruz) ने पिछले दिनों ही एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। इस खबर ने कई लोगों को चौंका दिया था। इलियाना कई बार अपनी प्रेग्नेंसी की जर्नी से जुड़ी झलकियां अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। 36 साल की एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपने पेट डॉग के साथ बिस्तर पर आराम करती नजर आ रही हैं, साथ में वह आराम से कॉफी की चुस्कियां ले रही हैं।

वीडियो शेयर करते हुए इलियाना डिक्रूज ने अपने बेबी बंप की झलक भी अपने फैंस को दिखाई है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, "जिंदगी हाल ही में।" इलियाना की ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। वहीं लोगों ने एक्ट्रेस से उनके बच्चे के पिता का नाम पूछना शुरू कर दिया है।

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में इलियाना को एक आईवीएफ अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया था, जिसने सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलों को हवा दे दी थी। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक अपने होने वाले बच्चे के पिता की आइडेंटीटी या उसकी प्रेग्नेंसी नेचर का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में फैंस भी एक्ट्रेस के अपकमिंग बेबी के पिता का नाम जानने के लिए उत्सुक हैं।

यह भी पढ़े - सलमान खान के डूबते करियर की नैया पार लगाएंगे सोहेल खान, 300 करोड़ी फिल्म पर शुरू करेंगे काम

गौरतलब है कि अब तक ऐसी चर्चा थी इलियाना डिक्रूज कथित तौर पर कटरीना कैफ के भाई और लंदन बेस्ड मॉडल सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं। दोनों न्यूली वेड कैटरीना और विक्की के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने गए थे। हालांकि इनके रोमांटिक रिश्ते की कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है। इससे पहले इलियाना फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन के साथ काफी सालों तक रिलेशनशिप में थीं। एक्ट्रेस हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखती हैं।

यह भी पढ़े - मेकर्स ने जारी की आदिपुरुष के ट्रेलर की रिलीज डेट, श्रीराम बनकर इस दिन आएंगे प्रभास