15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Birthday Special: पाकिस्तानी एक्ट्रेस की वजह से हुआ तलाक, फिल्म में बने ‘आतंकवादी’ जानें कौन है ये फेमस डायरेक्टर

Birthday Special: एक ऐसे डायरेक्टर जिन्हें पाकिस्तानी एक्ट्रेस से प्यार हो गया। इन्होंने केवल बड़ी-बड़ी फिल्में ही नहीं बल्कि टीवी सीरियल भी बनाए हैं।

2 min read
Google source verification
Imtiaz Ali Birthday

Imtiaz Ali Birthday

Birthday Special: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इन्हें अपनी अलग-अलग ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए पहचाना जाता है। इन्हें फिल्म इंडस्ट्री का रोमांस का बादशाह भी कहा जाता है। फेमस डायरेक्टर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल में काम करने से की थी, इन्होंने कई टीवी प्रोग्राम बनाए और फिर फिल्मों का रुख कर लिया। हम बात कर रहे हैं करीना कपूर और शाहिद कपूर की सुपरहिट फिल्म 'जब वी मेट' के डायरेक्टर इम्तियाज अली की। इम्तियाज अली ने जितनी शानदार फिल्में बनाई हैं उतनी फिल्मी इनकी लव स्टोरी रही है। डायरेक्टर को पाकिस्तानी एक्ट्रेस से जब प्यार हुआ तो सब बदल गया।

इम्तियाज अली को हुआ था पाकिस्तानी एक्ट्रेस से प्यार (Imtiaz Ali Birthday)

इम्तियाज अली का जन्म 16 जून 1971 को जमशेदपुर में हुआ था। वैसे तो वह बिहार के दरभंगा के मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं। डायरेक्टर को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने हिंदू धर्म में शादी की थी उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति से साल 1995 में शादी रचाई थी। इस इंटर रिलीजन मैरिज में इम्तियाज को दिक्कत तो आईं लेकिन उन्होंने अपने प्यार को मुकम्मल कर लिया। फिर साल 2012 में कपल का रिश्ता टूट गया। खबर थी कि इम्तियाज अली को पाकिस्तानी एक्ट्रेस ईमान अली से प्यार हो गया था। जिस वजह से उनका तलाक हो गया। प्रीति और इम्तियाज अली की एक बेटी भी है। इम्तियाज और ईमान अली ने कभी अपने रिश्ते पर कोई बात नहीं की। 

यह भी पढ़ें :Salman Khan Film Sikandar: रिलीज से पहले लीक हुई ‘सिकंदर’ की कहानी, इस रोल में नजर आएंगे एक्टर

इम्तियाज अली महज एक अच्छे डायरेक्टर ही नहीं बल्कि एक अच्छे एक्टर भी हैं। इनकी एक्टिंग देखनी है तो अनुराग कश्यप की फिल्म ‘ब्लैक फ्राइडे’ देखिए। इस फिल्म में इम्तियाज ने याकूब मेमन का किरदार निभाया था। याकूब मेमन मुंबई ब्लास्ट के मुख्य आरोपी रहे टाइगर मेमन का छोटा भाई था। याकूब सरकारी गवाह बना था लेकिन बाद में उसे फांसी की सजा दी गई थी।