
बॉलीवुड में देश की आजादी के इतिहास को लेकर समय-समय काफी फिल्में बनती रही हैं। इनमें शहीद भगत सिंह का नाम भी आता है। सालों से कई सुपस्टार्स भगत सिंह का किरदार निभा चुके हैं। चलिए आपकों बताते हैं फिल्म जगत के ऐसे ही कुछ सुपरस्टार्स के बारे में-

शहीदे आजम भगत सिंह- बॉलीवुड में शहीद भगत सिंह के आजादी के लिए किए गए संघर्ष पर बनी ये पहली फिल्मी थी। मूवी के डायरेक्ट थे जगदीश गौतम। इसमें भगत सिंह का किरदार एक्टर जयराज ने निभाया था। साथ ही पार्श्व गायक मो, रफी ने फिल्म के लिए 'सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में हैं' गाया था जो आज भी नौजवानों की जुबां पर रटा हुआ है।

शहीद भगत सिंह साल 1963 में शहीद भगत सिंह के रोल में एक्टर शम्मी कपूर को देखा गया। फिल्म में एक्टर प्रेमनाथ, उल्हास और अचला सचदेव मुख्य किरदारों में थे।

शहीद (1965)- देश में 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर एक्टर मनोज कुमार भी देशभक्ति फिल्म के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं। बता दें कि साल 1965 में उन्होंने फिल्म शहीद में क्रांतिकारी भगत का रोल प्ले किया। इसके बाद मनोज कुमार ने 'उपकार', 'पूरब और पश्चिम' और, 'क्रांति' जैसी देशभक्ति फिल्मों से भारत कुमार की उपाधि हासिल की।

'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' (2002) साल 2002 में आई 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' दर्शकों को बहुत पसंद आई। फिल्म ने 2 नेशनल अवार्ड जीते साथ ही बेस्ट फीचर फिल्म का फिल्मफेयर अवार्ड भी हासिल किया। फिल्म में सुपरस्टार अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार बखूबी निभाया था। फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था।

'23 मार्च 1931: शहीद' (2002) इसके बाद साल 2002 में ही देओल भाईयों (सनी और बॉबी) ने भगत सिंह पर फिल्म बनाई। फिल्म का नाम 23 मार्च 1931: शहीद था। फिल्म में बॉबी ने भगत सिंह और सनी ने आजाद चंद्रशेखर का किरदार निभाया था।