12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

India Music Summit 2018: जयपुर में सजेगा संगीतकारों का रंगमंच, जानें इन 11 फनकारों के बारे में…

अक्टूबर के महीने में india music summit 2018 इवेंट ऑर्गेनाइज किया जाएगा। इस इवेंट में देश के बेहतरीन सिंगर्स अपने सुर और ताल से लोगों का मनोरंजन करेंगे।
3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Sep 29, 2018

india music summit 2018: know about all 11 popular singers

india music summit 2018: know about all 11 popular singers

इस साल जयपुर में अक्टूबर के महीने में india music summit 2018 इवेंट ऑर्गेनाइज किया जाएगा। इस इवेंट में देश के बेहतरीन सिंगर्स अपने सुर और ताल से लोगों का मनोरंजन करेंगे। इस बार के इवेंट में हमेशा की तरह देश के टॅाप सिंगर्स आएंगे। यह कार्यक्रम 12 से 14 अक्टूबर तक चलेगा। कुछ दिनों में इवेंट की सारी लिस्ट सामने आ जाएगी। बताया जा रहा है कि इस बार MTV India Music Summit में शंकर महादेवन, श्रुति सडोलिकर, ऊषा उत्थुप, सुरेश वाडेकर, कैलाश खेर, वैंकटेश कुमार, काव्या त्रेहन, जसबीर जस्सी, जैफ भास्कर, सुजात खान, रामाकृष्णा सिंगर्स, मीजो कार्डिनाल, कोमोरेबी जैसे नामी सिंगर्स परफॅार्म करते नजर आएंगे। तो आइए आज जानते हैं इन सिंगर्स के बारे में...

1.ऊषा उत्थुप

इंडिपॉप की महारानी, ओरिजिनल पॉपस्टार, कांजीवरम की साड़ी है इनकी परिधान, करेंगी पदार्पण इस साल इंडिया म्यूजिक समिट (इंडिया म्यूजिक सम्मलेन ) में। ऊषा उत्थुप ने कई धारणाओं को बदला है, भारत में पॉप संगीत को फिर से परिभाषित किया है।

2. रामाकृष्णन

रामाकृष्णन ‘त्रिमूर्ति’ ने पांच साल की आयु में ही संगीत आरंभ कर दिया था। हालांकि 2012 में, एनसीपीए मुंबई ने अपना विशेष संगीत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जिससे इन तीनो बहनों ने समग्र संगीत प्रशिक्षण प्राप्त किया और एक समूह के रूप में समारोह में भाग लेने लगे।

3. सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा

भारत का पहला और एकमात्र पेशेवर ऑर्केस्ट्रा, सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा आ रहा है #MTVIndiaMusicSummit2018 में जहाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध ऑर्केस्ट्रा कंडक्टर, संगीतकार और एकल कलाकार आपको ले जाएंगे एक मस्तमौले संगीत के दौर में।

4. ट्रायो बैंड

आलिया, पहली छात्रा थी जिसने एसीपीए मुंबई के विशेष संगीत प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया उसके बाद निशा और नैमा जुड़वाँ बहने ने युलिया गैलामोवा के मार्गदर्शन से ‘त्रिमूर्ति’ का गठन गिया। भारतीय सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा के संगीत निदेशक मरात बिसेनगलिव द्वारा प्रशिक्षित इन बहनों को संगीत का समग्र प्रशिक्षण मिला। सुनिए वायलिन, सेलो और पियानो पर इन अविश्वसनीय बहनों को जो अपना परचम लहराएगी MTV India Music Summit में।

5. उस्ताद शुजात खान

पिछले साल #MTVIndiaMusicSummit में उस्ताद शुजात खान ने एक दुकानदार से जुड़ा एक मजेदार वाकिया साझा किया था। इस साल भी वह मजेदार किस्सों के साथ इस शाम को रंगीन करने के लिए पधार रहे हैं।

6. एल. सुब्रमण्यम

एक संगीतकार जिसने ना सिर्फ कला में महारत हासिल की बल्कि बदलते समय के साथ खुद को और निखारा... वह एक जीवित किंवदंती है और हमारे सलाहकार बोर्ड के एक अभिन्न अंग भी। भारतीय वायलिन वादक के भगवान जो अपने हुनर के जादू से आपको अपना कायल बना देंगे #MTVIndiaMusicSummit 2018 में।

7. हरिहरन

जब भी वो स्टेज पर परफॉर्म करते है ऐसा लगता है हरिहरन आपके रूह से बात कर रहे है. पिछले साल की कुछ झलकिया हम लेकर आये है ‘रूह-ए गजल’ से जहा उन्होंने हमें अपनी आत्म-उत्तेजक आवाज से मंत्रमुग्ध कर दिया था।

8. अरुणा साईराम

प्रतिध्वनि और खनकती आवाज की मल्लिका,अरुणा साईराम किसी भी मंच को अपनी दमदार आवाज से प्रज्वलित कर सकती है। एक संगीतकार जिसका संगीत भौगोलिक सीमाओं, क्षेत्रीय संदर्भों और सांस्कृतिक ताना बाना से परे है. वो एक पावरहाउस है – और एक उत्कृष्ट कलाकार।

9. अम्बी सुब्रमण्यम

वह भारतीय शास्त्रीय संगीत के भविष्य को दर्शाते है; परंपरा की आस के साथ आधिनुकता के प्रकाश को भी उन्होंने फैलाया है। मिलिए युवा कलाकार अम्बी सुब्रमण्यम।

10. जसबीर जस्सी

संगीत जगत की एक लोकप्रिय आवाज जसबीर जस्सी मानते है कि संगीत एक धर्म की तरह लोगो को जोड़ता है. उनमे इतनी उर्जा है की आप इसमें सराबोर हो जायेंगे और थिरकने भी लगे। देखिए उनका सनसनीखेज प्रदर्शन सिर्फ #MTVIndiaMusicSummit2018 में।

11. श्रुति सडोलिकर

जयपुर-अतरौली घराने की उम्दा फनकार श्रुति सडोलिकर काटकर का संगीतमय जीवन ठुमरी, टप्पा और नाट्य संगीत से सुसज्जित है। संगीत नाटक अकादमी और कई अन्य पुरस्कार से सम्मानित श्रुति सडोलिकर को संगीत विरासत में मिला , उन्होंने कई प्रमुख कलाकारों के अलावा उस्ताद अल्लादिया खां के पौत्र से गायकी सीखी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग