
virat kohli anushka
न्यूजीलैंड के साथ खेल गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम हार गई। हेमिल्ट मे खेले गए इस मैच में टीम इंडिया को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं इस मैच में धीमी ओवर रेट के कारण आईसीसी ने भारतीय टीम पर जुर्माना भी लगाया है। मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहे है।
दरअसल, वीडियो में मैच हार कर ग्राउंड से पवेलियन की तरफ लौट रही भारतीय क्रिकेट टीम को देख कर कुछ दर्शक 'अनुष्का भाभी जिंदाबाद' के नारे लगा रहे हैं। इस शोर को सुनकर विराट कोहली कुछ देर के लिए ठहरते हैं लेकिन फिर वह बिना कोई रिएक्शन दिए पवेलियन की तरफ बढ़ जाते हैं।
आपको बता दे कि ये पहला मौका नहीं है जब टीम इंडिया की हार के साथ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को इसका सामना करना पड़ा। इससे पहले भी कई बार ऐसा होता रहा है जब भारतीय क्रिकेट टीम के मैच हार जाने पर फैन्स ने इसका ठीकरा कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा पर फोड़ते रहे हैं। विराट कोहली इसके चलते पहले भी कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया पर गुस्सा निकाल चुके हैं।
Published on:
07 Feb 2020 05:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
