बता दें कि प्रिया ने ये खिताब गुरुवार रात को मेलबर्न में एक दर्जन से अधिक अन्य फाइनलिस्टों को हराकर जीता। वहीं अब वह अगले साल दक्षिण कोरिया में होने जा रही मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में प्रिया सेराव ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस मौके पर प्रिया ने कहा, 'मैं बस ज्यादा विविधता देखना चाहती हूं और तथ्य यह है कि मेरी जैसी दिखने वाली और मेरी पृष्ठभूमि से आने वालों के लिए यह आश्चर्यजनक है।'