6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Inside Bollywood: बॉलीवुड की वो 10 फिल्में, जिनकी टिकटें बिकीं सबसे ज्यादा

90 के दशक में कई फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं... यहां हम उनकी कमाई नहीं, बल्कि टिकटों की बिक्री के बारे में बता रहे हैं...

3 min read
Google source verification
box office

box office

बॉलीवुड में फिल्मों के हिट और फ्लॉप का आकलन बॉक्स ऑफिस पर उनके प्रदर्शन और कलेक्शन के आधार पर किया जाता है। फिल्म कितने थिएटर पर रिलीज हुई... कितने लोग देखने पहुंचे। इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को होती है। हम आपको बताना चाहते हैं कि 90 के दशक में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई थीं जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुईं... यहां हम उनकी सफलता को उनकी कमाई से नहीं, बल्कि उनकी टिकटों की बिक्री के बारे में बता रहे हैं... जी हां, भारतीय सिने इतिहास की ये वो फिल्में हैं, जिनकी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा टिकटें बिकीं...एक रिपोर्ट-

शोले
बॉलीवुड की हिस्ट्री में सबसे ज्यादा फेमस फिल्म थी शोले। फिल्म की खास बात ये है कि आज भी इसका एक-एक कैरेक्टर लोगों को मुंह जुबानी याद है। फिल्म के किरदार अमर हो गए हैं। ऐसी फिल्म बनाने की कईयों ने भरपूर कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस फिल्म के करीब 5 करोड़ 52 लाख से ज्यादा टिकट बिके थे।

बाहुबली 2
हाल में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस मूवी में वल्र्डवाइड 1800 करोड़ रुपए की कमाई की। इस फिल्म के किरदार भी दर्शकों के दिलो-दिमाग में छाप छोड़ते हैं। फिल्म का एक किरदार कट्टपा सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी। कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा? एक ऐसा सवाल, जो तब तक गूंजता रहा, जब तक की बाहुबली 2 रिलीज नहीं हो गई। इस फिल्म के करीब 5.40 करोड़ टिकट बिके।

गदर: एक प्रेम कथा
सनी देओल , अमीषा पटेल अभिनीत इस फिल्म का हर किरदार आज भी लोगों को याद है। इस फिल्म में हिंदुस्तान-पाकिस्तान के दो प्रेमी जोड़ों की कहानी को दिखाया गया था। इस फिल्म की कुल 5.1 करोड़ टिकट बिके थे।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
शाहरुख खान और काजोल अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी। यह एक रोमांटिक फिल्म थी, जिसे युवा पीढ़ी ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म ने शाहरुख-काजोल को बुलंदियों पहुंचाया। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे दर्शक आज भी बहुत पसंद करते हैं। इस फिल्म के 4.81 करोड़ टिकट बिके थे।

हम आपके हैं कौन
यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। सलमान-माधुरी स्टारर इस फिल्म को न्यू जनरेशन को ध्यान में रखते हुए बनाया गया था। फिल्म की कमाई 100 करोड़ के पार गई थी। ये सलमान-माधुरी की नहीं, बॉलीवुड की पहली फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ का बिजनेस किया था। ये फिल्म लंबे समय तक थिएटर में चलती रही। तब सिर्फ सिंगल थिएटर ही हुआ करते थे। इस फिल्म के उस समय करीब 3.75 करोड़ टिकट बिके थे।

बॉर्डर
भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर बेस्ड थी बॉर्डर। रेपी दत्ता की यह फिल्म 1997 में आई थी। फिल्म में दर्शाया गया है कि चंद भारतीय सैनिक किस तरह से पाकिस्तान के सैकड़ों सैनिकों का सामना करते हैं और उनके मंसूबों पर पानी फेर देते हैं। फिल्म देशभक्ति का जज्बा जगाती है। यह भी एक ऐसी फिल्म है, जिसे आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत धमाल किया था। इस फिल्म के करीब 3.70 करोड़ टिकट बिके थे।

दंगल
आमिर खान की पहली बायोपिक फिल्म ने इंडिया ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बहुत धाक जमाई है। चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर इसने जमकर कमाई की। इस फिल्म ने वल्र्डवाइड 2000 करोड़ रुपए का कमाई की है। फिल्म के करीब 3.69 करोड़ टिकट बिके थे।

पीके
आमिर खान की का टॉपिक ही इसकी यूएसपी है। यह फिल्म धर्म के ठेकेदारों पर कटाक्ष करती है। फिल्म को लेकर विवाद भी उठा था। फिल्म मैसेज देती है...लोगों को झकझोरती है। एलियन के किरदार में आमिर ने एक बार फिर साबित किया कि उन्हेंं यूं ही बॉलीवुड का परफेक्शनिस्ट नहीं कहा जाता है। इस फिल्म के करीब 3.50 करोड़ के टिकट बिके थे।

बजरंगी भाईजान
सलमान खान की यह पहली ऐसी फिल्म है, जिसे उनके बेहतरीन अभिनय के लिए हमेशा याद की जाएगी। फिल्म का स्क्रीनप्ले जबरदस्त है। इस फिल्म के केंद्र में भी भारत-पाकिस्तान है, जिसकी धूरी बनती है एक पाकिस्तानी छोटी-सी गूंगी बच्ची...यह फिल्म लोगों के दिलो-दिमाग पर असर छोड़ती है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस बहुत कमाई की थी। इस फिल्म के करीब 3.15 करोड़ टिकट बिके थे।

सुल्तान
सलमान खान और अनुष्का शर्मा अभिनीत इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। रेसलर पर बेस्ड यह फिल्मकाफी पसंद की गई। पहली बार सलमान ने किरदार की खातिर अपना वजन बढ़ाया और घटाया। सलमान की यह फिल्म भी सौ करोड़ के क्लब में शुमार हुई। इस फिल्म के करीब 3.23 करोड़ टिकट बिके थे।